Blog

हसदेव नदी में डूबे तीन छात्र; दो के शव मिले, 11 वर्षीय रुद्र की तलाश जारी

SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, बैराज के गेट बंद कर नदी का बहाव रोका गया

जांजगीर-चांपा जिले में मासूमों के साथ हुई एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि सबसे छोटा बच्चा अब भी लापता है। SDRF और प्रशासन मौके पर डटे हुए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।बुधवार को हनुमान धारा नहाने गए तीन छात्र नेल्सन लकड़ा युवराज और रुद्र राज शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। त्रिदेव घाट के पास बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पलें मिलीं, जिसके बाद SDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रात होने पर ऑपरेशन रोकना पड़ा, लेकिन आज सुबह होते ही फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया।खोज के दौरान गोताखोरों ने पहले नेल्सन लकड़ा का शव निकाला और कुछ देर बाद युवराज का शव बरामद कर लिया। हालांकि सबसे छोटा बच्चा रुद्र अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए SDRF, पुलिस और नगर सैनिकों की संयुक्त टीम लगातार सर्च कर रही है। खोज को आसान बनाने के लिए प्रशासन ने सुबह कुदरी बैराज के गेट बंद कर नदी का प्रवाह नियंत्रित किया।SDM पवन कोसमा के अनुसार, तीनों बच्चे नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आए होंगे। घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी लगातार कैंप किए हुए हैं। रुद्र को जल्द से जल्द खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *