Blog
नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत को रेणु जोगी ने दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर,। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माननीय डॉ. चरणदास महंत जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. श्रीमती रेणु जोगी जी ने उन्हें शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. रेणु जोगी ने अपनी शुभकामना संदेश में डॉ. महंत के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने डॉ. महंत के द्वारा जनहित में किए गए अमूल्य योगदान की सराहना की।
इस शुभ मौके पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी सौहार्द एवं राजनीतिक शिष्टाचार का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। डॉ. महंत ने भी डॉ. जोगी के प्रति आभार व्यक्त किया।