CMHO डॉ शीला साहा के खिलाफ़ लिपिक संघ एवं स्वास्थ्य संयोजक संघ का फूटा गुस्सा

बिलासपुर।जानकारी अनुसार कुछ दिन पूर्व डोम प्रकाश कश्यप जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला मुंगेली एवं दीपक प्रजापति लिपिक का निलंबन डॉ शीला साहा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया था जिस पर आज छ ग प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एवं स्वास्थ्य संयोजक संघ शासन से मान्यता प्राप्त दोनों संगठनों ने सम्मिलित बैठक की जहां पर दोनों संगठनों के पदाधिकारियों की बड़ी उपस्थिति रही जिसमें डॉ शीला साहा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया एवं दोनों संगठनों ने उनसे मुलाकात करने एवं 3 दिवस के भीतर निलंबन से वापसी की बात कही ।
छत्तीसग़ढ प्रदेश लिपिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला महासचिव श्री एस ए रिजवी ने बताया की डॉ शीला साहा ने अफसर शाही दिखाते हुए गलत और असंवैधानिक तरीके से ये निलंबन की कार्यवाही की है जिसकी हम निंदा करते है ।
अगर निलंबन समाप्त नहीं किया तो छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक कर्मचारी संघ एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सम्मिलित रूप से क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन की शुरुआत करने पर मजबूर होगा जिसमें धरना रैली निकाल के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन काला पट्टा लगा के शासकीय कार्य करना और जरूरत पड़े तो पुर्ण मुंगेली के शासकीय कार्यालयो में काम बंद कलम बंद करना आदि तरीकों से आंदोलन किया जाएगा ।
संतोष मिश्रा ने सभी को संबोधित करते हुए अपना समर्थन दिया और ऐसे प्रशासनिक कृत्य को गलत बताया।
अब देखना होगा डॉ शीला साहा जी अपने विवेक का परिचय देते हुए एसा फ़ैसला लेंगी जो मुंगेली की जनता को परेशान न करे । चूंकि विभाग और संगठनों की आपसी लड़ाई में स्वास्थ्य सेवा आंदोलनो के चलते चरमरा न जाए ।