मानसी एवं भेदराम ने किया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को गौरवान्वित

राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चयनित कृषि महाविद्यालय बिलासपुर की उपलब्धि
बिलासपुर – सन 2047 के पूर्व भारत को विकसित बनाने की मुहिम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी मानसी चंद्राकर एवं बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष के छात्र भेदराम वर्मा का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु हुआ है।

12 दिसंबर को मानसी एवं भेदराम ने “स्मार्ट और टिकाऊ कृषि के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाना” विषय पर अपनी प्रस्तुति पीपीटी (विजन ट्रैक) के माध्यम से रायपुर में स्टेट चैंपियनशिप हेतु संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़, रायपुर में निर्णायकों के समक्ष दी थी। जिसमें उनका चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु किया गया है।
मानसी एवं भेदराम नई दिल्ली में 11-12 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री के समक्ष भारत को विकसित बनाने हेतु अपने विचार रखेंगे। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. एन.के. चौरे, वैज्ञानिक/कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेंटर अजीत विलियम्स, समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं ने मानसी एवं भेदराम को इस सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।