Blog

गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, लिंगियाडीह आंदोलन को समाजों का खुला समर्थन

वोट वैध तो लोग अवैध कैसे? 25वें दिन गरजा लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन

बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन आज 25वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। आंदोलन को जिला कुर्मी समाज के अध्यक्ष श्याममूरत कौशिक, कुर्मी समाज शहर अध्यक्ष परसराम कश्यप, लोधी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष कांतराम लोधी, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, पार्षद मोहन श्रीवास, सुनील सोनकर सहित चिंगराजपारा, खमतराई, बहतराई व मोपका के नागरिकों का खुला समर्थन मिला।

इस अवसर पर जिला कुर्मी समाज के अध्यक्ष श्याममूरत कौशिक ने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि दुर्गा नगर में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब यहां के लोगों का वोट वैध है, तो यहां रहने वाले लोग अवैध कैसे हो सकते हैं।

कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने कहा कि बेलतरा क्षेत्र की जनता पिछले दो वर्षों से लगातार परेशान है, लेकिन अब बदलाव तय है। आने वाले समय में गरीब जनता इसका करारा जवाब देगी। पार्षद मोहन श्रीवास एवं सुनील सोनकर ने भी आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

आंदोलन में महिलाओं का आक्रोश विशेष रूप से देखने को मिला। पिछले कई दिनों से दुर्गा नगर की महिलाएं महाधरना दे रही हैं। नवधा रामायण चिंगराजपारा के कमल कश्यप ने समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा चिंगराजपारा आंदोलनकारियों के साथ है।

महाधरना में प्रमुख रूप से हितेश देवांगन, अंकित प्रजापति, शिव ध्रुव (बहतराई), पिंकी देवांगन, यशोदा पाटिल, कुंती तिवारी, उमा मिश्रा, सबिता डे, वंदना डे, हेमलता देवांगन, लता देवांगन, पुष्पा देवांगन, राजकुमारी देवांगन, साधना यादव, नंदकुमारी, जमुना शर्मा, संगीता यादव, रूपा सरकार, सीता साहू, ललिता मानिकपुरी, अर्पणा पटेल, शीला सिंह, लीला उर्मिला, अनीता पाटिल, कुंती प्रजापति, सोनिया निषाद, कुमारी निषाद, रेशमी अहिरवार, उमा अहिरवार, दिनेश घोरे, प्रशांत मिश्रा, सोनू गोस्वामी, श्रवण मानिकपुरी, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू, टिंकू, सतीश, महेश्वर, बलराम, अग्नू, सूरज यादव, लखन कश्यप, अनिकेत कश्यप, राजा पाटिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *