Blog
चाकू रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।कोनी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो अलग -अलग स्थान में चाकू रखने वाले युवक घूम रहे है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कोनी पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे बिरकोना रोड कोनी में एक व्यक्ति और तुर्काडीह पुल के पास भी एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और
अनुराग यादव पिता पंचू यादव उम्र 19 वर्ष निवासी साईं मंदिर पानी टंकी के पास बड़ी कोनी और दिलेश सूर्यवंशी पिता रामावतार सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी पंडरीपार ग्राम घुटकु कोनी को पकड़ा गया।जिनके पास से चाकू बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।