Blog

गोदाम से चोरी व सोसायटी मे आग लगाने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। राईस मिल के अंदर घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी पर आगजनी और गोदाम में चोरी करने के मामले में भी गिरफ्तार की है।

बिल्हा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अनिश अग्रवाल बिल्हा ने ग्राम गुमा राईस मिल के आफिस अंदर अलमारी से नगदी 1 लाख 55 हजार रूपये व सैमसंग मोबाईल चोरी करने का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद आरोपियों की खोजबीन में जुटी रही।इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाईल मे संचालित सिम नम्बर के आधार पर संदेही का रितेश यादव पिता रामायण यादव उम्र 20 वर्ष झल्फा को थाना लाकर कडाई से पूछताछ किया गया।
जिसने गुमा राईस मिल से नगदी व मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। इसके साथ ही
1 माह पहले चोरी के नियत से मुढीपार राशन सोसायटी मे घुसकर पैसे नही मिलने पर चावल के बरदाना व चावल को जलाना भी स्वीकार किया। आरोपी से चोरी हुए नगदी रकम 10600 रूपये मोबाईल जप्त किया गया है ।जबकि बाकी रकम को खर्च करना बताया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *