Blog

शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया पर 115 करोड़ की रिश्वत का आरोप,ED ने जारी किया प्रेस नोट

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने पीएमएलए के तहत सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार कर विशेष पीएमएलए कोर्ट, रायपुर में पेश किया गया, जहां अदालत ने ईडी को 19 दिसंबर तक तीन दिन की हिरासत दी है। जांच में सामने आया है कि शराब घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2500 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की गई। ईडी के मुताबिक सौम्या चौरसिया को करीब 115 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी। डिजिटल सबूतों से यह भी सामने आया है कि वे अनिल तुतेजा और चैतन्य बघेल सहित शराब गिरोह के बड़े सदस्यों के बीच मुख्य समन्वयकर्ता की भूमिका निभा रही थीं। इस मामले में पहले ही कई रसूखदारों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और चैतन्य बघेल शामिल हैं। फिलहाल ईडी की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *