सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र अर्सनाल की मौत के बाद फिर से एक छात्र दो दिनों से हुआ लापता,परिजन तलाश में पहुंचे

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बीएससी बायोटेक प्रथम सेमेस्टर में पढ़ने वाला छात्र राहुल यादव दो दिन से लापता है। वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने किराए के कमरे से निकला था। फिर दो दिनों से न अपने रुम पहुंचा और न उसका फोन लग रहा है। परिजन उसकी तलाश में सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। लापता छात्र मरवाही का रहने वाला है। बता दे इससे पहले छात्र अर्सनाल भी यूनिवर्सिटी से लापता हो गया था,फिर उसकी लाश यूनिवर्सिटी के तालाब में मिली थी।
बिलासपुर। गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जीजीयू) में बीएससी बायोटेक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा छात्र राहुल यादव बीते दो दिनों से लापता है। राहुल 18 दिसंबर की सुबह यूनिवर्सिटी जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। रातभर उसके नहीं लौटने पर भाई ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस मामले में कोनी थाने में भी छात्र की गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज करवाई है। पुलिस भी लापता छात्र की तलाश में जुटी है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
लापता छात्र राहुल यादव मरवाही क्षेत्र का रहने वाला है और कोनी में किराए के मकान में अपने भाई के साथ रहकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह परिजन मरवाही से बिलासपुर पहुंचे और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जानकारी ली। इस दौरान प्रबंधन ने बताया कि 18 दिसंबर को नियमित कक्षाएं नहीं लगी थीं, केवल पंथी नृत्य का आयोजन हुआ था, जिसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। राहुल यादव उस कार्यक्रम में आया था या नहीं, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। इसके बाद परिजन कोनी थाना पहुंचे और छात्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचकर प्रबंधन से पूछताछ की और छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों, दोस्तों और परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस मामले की कर रही जांच:–
इससे पहले 21 अक्टूबर को दीपावली के दिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विवेकानंद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला छात्र अर्सलान अंसारी भी लापता हो गया था, जिसका शव दो दिन बाद कैंपस स्थित तालाब में मिला था। जिस मामले में पुलिस आज तक पता नहीं कर पाई कि मामला हत्या है या हादसा है। अब एक और छात्र के लापता होने की सूचना से यूनिवर्सिटी परिसर और प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
इस मामले में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर मनीष श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा मामला विश्वविद्यालय परिसर के बाहर का है। छात्र अपने बड़े भाई के साथ कोनी में रहता है। 18 दिसंबर को विश्वविद्यालय नहीं आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके भाई ने एफआईआर की है। विभाग एवं प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है।
वही इस मामले में कोतवाली सीएसपी आईपीएस गगन कुमार ने बताया कि सूचक चंद्रभान यादव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर बताया गया कि उनका छोटा भाई राहुल यादव किराए के घर से 18 दिसंबर के करीब 11 बजे को GGU कॉलेज में प्रोग्राम हैं आने में देर हो जाएगा बोलकर निकला था जो अभी तक वापस नहीं आया। रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर रात्रि में GGU कैंपस एरिया, सीसीटीवी फुटेज देखा गया जहां कोई जानकारी नहीं मिली गुम इंसान का मोबाइल बंद था जिनके घर पर बारीकी से चेक करने पर मोबाइल सर्टिफिकेट एनवेलप में बंद अवस्था में मिला घर से उसी दिन 11 /30 बजे घर से एक बैग लेकर जाते दिख रहा हैं बैंक की जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि SBI से उसके द्वारा उसी दिन आधार कार्ड से पैसा निकाला गया हैं। मोबाइल से मिली जानकारी में उसके द्वारा उस्लापुर स्टेशन को सर्च किया गया जहां फुटेज चेक कर जांच कार्यवाही जारी हैं। परिजनों द्वारा वृन्दावन प्रेमानंद महाराज के पास जाने की संभावना व्यक्त की गई हैं पुलिस द्वारा हर संभावित पहलुओं को ध्यान रखते हुए गुम इंसान की पता तलाश की जा रही हैं।