फावड़े से मार कर चाचा की हत्या फिर कुएं में कूद कर दे दी अपनी जान
युवक ने अपने चाचा की फावड़े से मार कर हत्या कर दी। इसके तत्काल बाद कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है
कोरिया। कोरिया जिले के जमगहना ग्राम में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कल 20 दिसम्बर को कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमगहना के जूनापारा में एक सनसनीखेज वारदात घटित हुई। यहाँ एक आरोपी ने पहले अपने दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति को फावडे से मारकर हत्या कर दी और तत्काल बाद पास ही कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। उक्त घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मृतक के परिजन, स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुँचे।
इसकी सूचना पटना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पटना पुलिस पहुँचकर आवश्यक जांच पडताल कर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पीएम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया गया। अब इस मामले में हत्या और आत्महत्या के कारणो की जांच की जा रही है। इस संबंध में पटना पुलिस प्रभारी राजेश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी कौशल बरगाह पिता रामचरण बरगाह उम्र लगभग 37 वर्ष ने अपने घर के पास रहने वाले दूर के रिश्तेदार चाचा उम्र 56 वर्षीय उपेन्द्र नारायण पिता धनई राम बरगाह को फावडे से मारकर हत्या कर दी। घटना दिवस 20 दिसम्बर की दोपहर मृतक उपेन्द्र नारायण अपने घर के पास बैठा हुआ था उसी समय हत्या के आरोपी कौशल अपने साथ फावडा लेकर आया और उपेन्द्र के सिर पर कई हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उपेन्द्र खुद को बचा नहीं सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी कौशल घटना स्थल से भागकर अपने घर गया। वहाँ हत्या के उपयोग फावडे को छोड कर पास ही एक अनुपयोगी कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी।
हत्या की जानकारी लगने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठेहो गए। जब पुलिस और ग्रामीण हत्या के आरोपी को पकडने उसके घर पहुँचे तो पता चला आरोपी कुँऐ में कूद चुका है और उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
अपने सबसे बड़े सहयोगी को जान से मार डाला इस हत्या और आत्महत्या:–
घटना के संबंध में जो बाते सामने आ रही है। उसके अनुसार हत्या के आरोपी कौशल बरगाह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसने जिसकी हत्या की उपेन्द्र नारायण उसके बीमारी में ईलाज को हमेशा उसकी मदद किया करता था। परिजन बताते हैं कि दोनो के बीच कभी कोई विवाद नहीं था उसने हत्या क्यों कि यह समझ से परे है।