नवपदस्थ निगम कमिश्नर ने किया कार्यालय का निरीक्षण,सभी विभागों के बाहर नाम पट्टिका लगाने के निर्देश

सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश
कार्यालय में स्वच्छता और फाइलों के संधारण का विशेष ध्यान रखने को कहा
विकास भवन के सभी कमरों में पहुंचे निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे
बिलासपुर-नवपदस्थ निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात निगम मुख्यालय विकास भवन के सभी शाखाओं का किया निरीक्षण। इस दौरान सभी शाखाओं के कमरे के बाहर नाम पट्टिका लगाने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को भटकना ना पड़े। निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने साफ-सफाई सतत बनाएं रखने और सभी शाखाओं में फाइलों के संधारण बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए।
विकास भवन के सभी कक्षों में जाकर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निरीक्षण किया और दस्तावेज समेत रजिस्टर को देखा। इस दौरान रिकार्ड दुरूस्त रखने और शाखाओं से संबंधित आवेदनों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कर्मचारियों से बातचीत कर समस्याओं की भी जानकारी ली। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए की रोजाना सभी कर्मचारी कार्यालयीन समय पर आफिस पहुंचे।

*परिचयात्मक बैठक*
पदभार ग्रहण के बाद निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने दृष्टी सभाकक्ष में सभी अधिकारी,जोन कमिश्नर और इंजीनियरों की बैठक लेकर परिचय प्राप्त किया तथा सभी योजना एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर सर्वे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं का समय सीमा के भीतर बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो तथा उसका लाभ आम नागरिकों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा निगम कमिश्नर ने कहा की सभी फाइलें उचित माध्यम से प्रस्तुत हो और समय सीमा के भीतर निराकरण होना चाहिए।

*अटर परिसर का भी निरीक्षण*
नवपदस्थ निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने रामसेतु मार्ग में नवनिर्मित अटल परिसर का भी निरीक्षण किया। विदित है कि आगामी 25 दिसंबर को अटर परिसर का लोकार्पण किया जाएगा,जिसकी तैयारियों का जायजा लेने निगम कमिश्नर अटल परिसर पहुंचे। इस दौरान निगम कमिश्नर ने तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।