Blog

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

बिलासपुर/जीपीएम।विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे निरंतर अत्याचारों के विरोध में पेंड्रा दुर्गा चौक में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया।

दरअसल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के विश्व हिंदू परिषद,बजरंगदल,मातृशक्ति के द्वारा यह कार्यक्रम बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही नृशंस हिंसा, प्रशासनिक मौन और मानवाधिकारों के खुले उल्लंघन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कड़ी निंदा करते हुए कहा निर्दोष हिंदुओं की हत्या, मंदिरों व संपत्तियों पर हमले संपूर्ण मानवता के लिए कलंक हैं।
आज यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि हिंदुओं का एकमात्र देश भारत है। यदि भारत हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज नहीं उठाएगा, तो हिंदुओं के लिए कोई और खड़ा नहीं होगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वामी कृष्णप्रपन्ना चार्य जी महराज ,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया,बजरंगदल जिला संयोजक सागर पटेल, मातृशक्ति संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, जिला मंत्री प्रकाश साहू,जिला सह मंत्री निखिल परिहार, जिला सह संयोजक विनय पांडे, भाजपा पदाधिकारी केशव पांडे,अनिल अहिरवार, शिवम् साहू,भूपेंद्र चौधरी,शुभम गुप्ता,शनि पटेल,नवीन विश्वकर्मा,रविन्द्र,विभा तिवारी, रामीन,संदीप चौधरी, गौरव गुप्ता, शैलम सोनी, अनंत यादव,आदित्य सोनी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *