Blog

अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा, अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा 28 दिसंबर को

*अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा विजेता टीमको 2 लाख का नगद पुरस्कार, एपीएल ट्रॉफी दी जाएगी
उपविजेता को एक लाख का नगद तथा ट्रॉफी *

*विधायक अटल ने कहा-अग्रवाल समाज के युवाओं ने अच्छा बीड़ा उठाया है, क्रिकेट के माध्यम से सभी को जोड़ के रखना अच्छी पहल

बिलासपुर। अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज तीसरे दिन के खेल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक अटलश्रीवास्तव, सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष के अध्यक्ष के अध्यक्ष संजय दुबे ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक मिनी स्टेडियम खेल मैदान पहुंचे। अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव संजय दुबे, अजय अग्रवाल, तथा प्रमोद नायक ने बल्लेबाजी भी की और गेंदबाजी भी किया। अग्रोहा मित्र मंडल के सदस्यों तथा अग्रवाल समाज के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की तारीफ करते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा की अग्रवाल प्रीमियर लीग का आयोजन का मकसद यही होता है कि साल भर अपने कामों पर लगे रहते हैं और अग्रवाल समाज के नौजवान साथियों ने अच्छा बीड़ा उठाया और दो-तीन पीढ़ी को खेल मैदान में इकट्ठा करने के लिए अच्छी पहल की है। क्रिकेट के माध्यम से सबको जोड़ के रखना बहुत अच्छी बातहै। अग्रोहा मित्र मंडल सदस्यों तथा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहां की विजेता टीम को 2 लाख का नगर पुरस्कार मिलेगा। और विजेता टीम को 1 लाख का नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी‌। क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर अग्रवाल समाज की युवाओं में काफी उत्साह है। संजय दुबे ने भी आयोजन की तारीफ की तथा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आज 28 दिसंबर को आईपीएल के समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मजीत सिंह एवं सुशांत शुक्ला करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधान मौजूद रहेगी।
अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा मिनी स्टेडियम गांधी चौक में आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग में आज तीसरे दिन का पहला मैच लखदातार वॉरियर्स और अयोध्या चेरियट के बीच खेला गया। जिसमें जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या चेरियट ने तीन विकेट खोकर 98 रन बनाएं इसके खिलाफ में लखदातार वॉरियर्स के खिलाड़ी निर्धारित 8 ओवर में 82 रन ही बना सके और अयोध्या चेरियट ने अपना मैच 16 रन से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार कृष अग्रवाल को दिया गया और आदित्य अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। दूसरा मैच खाटू श्याम चैंपियन और एलाइड स्क्वाड बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए खाटू श्याम के खिलाड़ियों ने निर्धारित आठ ओवर में 5 विकेट ठोकर 57 रन बनाएं और एलाइड स्क्वायड को 58 रन का लक्ष्य दिया । और एलाइड स्क्वाड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करतेहुए यह मैच सतोहार में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया 5 विकेट से शानदार जीत हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आलेख अग्रवाल को प्रदान किया गया।
आज क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, हरि बुधिया, सजन अग्रवाल गुड़ाखू, मनोज बेरीवाल, मोतीलाल सुल्तानिया, आदित्य अग्रवाल कान्हा, का सचिंद्र जैन, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष नवदीप अरोड़ा,, मिनी स्टेडियम गांधी चौक पहुंचे थे। खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा इस आयोजन की प्रशंसा भी की। इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रोहा मित्र मंडल के आयोजन समिति के अनिल अग्रवाल, नितिन बेरीवाल, अंशुमन जाजोदिया कपिल जाजोदिया, अंकुर अग्रवाल ,प्रत्यूष अग्रवाल डॉक्टर आयुष अग्रवाल, अमेश बुधिया, अभिनय अग्रवाल विनीत मित्तल चंदन अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान है।
कल सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेले जाएंगे। तथा पुरस्कार वितरण के साथ एपीएल का समापन होगा। अग्रोहा मित्र मंडल के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृतिचिन्ह ,साल से सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *