रतनपुर-नए साल में महामाया दर्शन करने पर्यटको की रही भारी भीड़

रतनपुर से वासित अली की रिपोट
रतनपुर….पुराने साल के जाने और नए साल के आने पर लोगों की साल के पहले दिन ही देवी दर्शन कर साल की शुरुआत करते हैं पर्यटन क्षेत्र होने की वजह से रतनपुर के आसपास के 20 से 25 किलोमीटर से लोग बाग यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं वही मां महामाया मे मत्था टेक कर अपने नए वर्ष की शुरुआत करते हैं लोगों का कहना है की नए वर्ष में माता के दर्शन कर, दिन की शुरुआत करने से साल भर मां महामाया की कृपा हम पर बनी रहती हैं और दर्शन करने के बाद रतनपुर खुटाघाट ,राम टेकरी, लखनी देवी, भैरव बाबा इत्यादि जगह भी घूमने जाते हैं आज रतनपुर में मेला जैसे माहौल देखने को मिल रहा है सभी जगह भीड़ दिखाई दे रहा है इस बार महामाया ट्रस्ट प्रबंधन के द्वारा नए साल मे आने वाली भीड़ को देखते हुए पहले से ही व्यवस्था की गई है

शासन प्रशासन की चुस्त व्यवस्था होने की वजह से इस बार नए वर्ष में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और लोगों को महामाया के दर्शन करने में पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है ज्यादा भीड़ होने की वजह से लोगों को दर्शन प्राप्त करने में थोड़ी कठिनाई जरूर हो रही है
लेकिन लोगों में उत्साह की कमी नहीं है क्योंकि लोग नए वर्ष में देवी दर्शन कर ही अपनी दिन की शुरुआत करना चाहते हैं, महामाया मदिर ट्रस्ट के द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दर्शन करने की व्यवस्था बनाई गई वहीं प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।

रतनपुर के महामाया गार्डन, भैरव गार्डन व खुटाघाट में भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं वहीं आज तखतपुर के पूर्व विधायक रश्मि सिंह एवं आशीष सिंह ने स परिवार महामाया देवी दर्शन किए