उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वूशु मार्शल आर्ट्स नैशनल में जीते दो गोल्ड एक ब्रॉन्ज मैडल

बिलासपुर । राजनांदगांव/ संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में 24 से 30 दिसम्बर तक 9वि फेडरेशन कप नैशनल वूशु चैम्पियनसीप का आयोजन किया गया। जहां बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया । इस प्रतिस्पर्धा में देश भर से 29 राज्य से लगभग 1800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के साथ ही वर्ल्ड वूशु चैंपियनशिप के लिए भारतीय वूशु फाइट टीम के चयन हेतु ट्रायल भी आयोजित किए गए। चैम्पियनसीप के दौरान विभिन्न आयु वर्ग में खिलाड़ियों की तकनीक, ताकत गति, स्ट्राइकिंग, डिफेंस और समग्र खेल कौशल का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया गया चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। इस ट्रायल के माध्यम से चुने गए खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम टीम का गठन कर खिलाड़ियों को वार्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने भेजा जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें से समीर यादव और यस कश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल मैडल जीते उसी प्रकार अपूर्वी यादव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मैडल हासिल किए, बिलासपुर जिले की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ वूशु संघ के अध्यक्ष श्री संजय पिल्ले ( डी जी पी, आई पी एस ) छत्तीसगढ़ वूशु संघ के जनरल सेक्रेटरी डी. कोंडैया ट्रेजरार कमल किशोर धीवर एवं बिलासपुर जिला वूशु संघ के जनरल सेक्रेटरी सुबोध यादव ने खिलाड़ियों के प्रति हर्ष व्यक्त किया और ये पूरे बिलासपुर जिले और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।