Blog

मारपीट करने वाले 2 युवक पकड़ाए

बिलासपुर।कोनी थाना क्षेत्र के मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके खिलाफ कार्रवाई की है।

दरअसल कोनी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए टीम पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक आपस में विवाद करके लड़ाई झगड़ा कर रहे है।सूचना पाकर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और
हीरालाल डोगरे पिता सुख लाल उम्र 33 वर्ष घुटकु और मनोज पटेल पिता बाबूलाल उम्र 30 वर्ष बड़ी कोनी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों के
खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *