Blog

हेलमेट–सीट बेल्ट से ही सुरक्षित सफर, बाइक रैली से दिया गया जागरूकता का संदेश….

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शहरभर में निकली जागरूकता बाइक रैली…..

बिलासपुर।सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही, ज़िंदगी भर का दर्द बन सकती है… इसी संदेश के साथ सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत बिलासपुर में एक भव्य जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को समझाने के लिए अधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की….

दरअसल सड़क सुरक्षा माह 2026 के आयोजन के क्रम में शुक्रवार को बिलासपुर में हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ रिवर व्यू बिलासपुर से हुआ और यह शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः रिवर व्यू में समाप्त हुई।रैली रामसेतु, देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, भारती नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक और मंगला चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।बाइक रैली के माध्यम से शहर के लगभग हर क्षेत्र में लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। रैली में शामिल अधिकारियों और प्रतिभागियों ने नारों और संदेशों के जरिए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं हेलमेट पहनकर उदाहरण प्रस्तुत किया और कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे बड़ा साधन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *