Blog

बिलासपुर में बदमाशों पर पुलिस का सख्त प्रहार ,चाकू लहराने वाला आदतन अपराधी व मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के दौरान तोरवा और कोनी थाना पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर मुल्कराज होटल के पास चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले आदतन बदमाश रविशंकर गढ़ेवाल को पुलिस ने मौके से पकड़कर उसके कब्जे से बटनदार चाकू जब्त किया।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।वहीं कोनी थाना क्षेत्र में झगड़ा छुड़ाने गए लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों—संदीप भार्गव, अमनदीप भार्गव और अनिकेत भार्गव—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डंडा और धारदार हथियार से हमला कर कई लोगों को घायल किया था।पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा, ब्लेड और चाकू जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों को आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *