लगातार तीन मैच जीतकर तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल की टीम अगले दौर में

- तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल ने केजीएफ बिलासपुर को 63 रनों से हराया*
तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल ने धमतरी इलेवन को 23 रनों से हराया
तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल ने बालाजी इलेवन भिलाई की टीम को 7 विकेट से हराया
स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है।
प्रतियोगिता के 9वें दिन तीन मैच खेले गए।
पहला मैच के.जी.एफ. बिलासपुर और तारिक शारिक भोपाल के बीच खेला गया।
इस मैच के अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक एवं क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र स्वन्नी रहे।
सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।
टॉस जीतकर तारिक शारिक भोपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तारिक शारिक भोपाल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर 127 रन बनाकर आल आउट हो गई। तारिक़ शारिक भोपाल की ओर से बल्लेबाज अनस अली ने शानदार 76 रन बनाए। केजीएफ इलेवन बिलासपुर के गेंदबाज सहज बाली ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए। 10 ओवरों में 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएफ इलेवन की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। इस प्रकार तारिक़ शारिक इलेवन भोपाल की टीम ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया।
तारिक़ शारिक इलेवन के खिलाड़ी अनस अली को उनके 23 गेंदों में 76 रनों की आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

आज का दूसरा मैच तारिक़ शारिक इलेवन भोपाल और धमतरी इलेवन के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि के रूप में अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री ज्योति पटेल,ज्वाइंट कलेक्टर आनंदरूप तिवारी,अतिरिक्त ड्रग कंट्रोलर रविन्द्र गेंदले,ओपी चंद्रवंशी,और कमल कश्यप उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।
तारिक़ शारिक भोपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने तारिक शरीक भोपाल की टीम ने निर्धारित 10वें ओवर में 63 रन बनाकर सिमट गई। 64 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धमतरी इलेवन की टीम 10 ओवर मे 9विकेट खोकर मात्र 40 रन ही बना पायी और तारिक शारिक़ इलेवन ने यह मैच 23 रनों से जीत लिया लिया। तारिक़ शारिक़ भोपाल के गेंदबाज सुशांत को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आज का तीसरा मैच तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल और बालाजी इलेवन भिलाई के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि डॉ प्रमोद तिवारी, डॉ जिग्नेश पंड्या, डॉ मनोज चौकसे,डॉ अभिषेक शर्मा,डॉ अजय पाण्डेय, डॉ.विनोद पटेल रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बालाजी इलेवन भिलाई की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 82 रन बनाए।बालाजी इलेवन भिलाई की ओर से बल्लेबाज कौशल ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल के गेंदबाज आनंद ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए।10 ओवरों में 83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारिक़ शारिक़ इलेवन की टीम 8वें ओवर में ही मात्र 3 विकेट नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया।तारिक शारिक़ इलेवन के गेंदबाज आनंद शर्मा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में मै यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है।शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।
इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है।साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेस्टमैन,बेस्ट फिल्डर,समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।