आयांश इलेवन ने स्काई इलेवन को 5 विकेट से हराया

रोमांचक मुकाबले में अमरकंटक इलेवन ने कुंबली इलेवन को 7 रनों से हराया
स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है।
प्रतियोगिता के दसवें दिन दो मैच खेले गए।
पहला मैच स्काई इलेवन और आयांश इलेवन के बीच खेला गया।
इस मैच के अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय,sdm मनीष साहू,तहसीलदार आकाश गुप्ता,एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेयरहे।
सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।
टॉस जीतकर आयांश इलेवन टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्काई इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 63 रन बनाए। स्काई इलेवन के बल्लेबाज की ओर से बल्लेबाज कार्तिक ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। आयांश इलेवन आयांश इलेवन के गेंदबाज परिवेश ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए। 10 ओवरों में 64 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयांश इलेवन की टीम ने 8वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार आयांश इलेवन की टीम ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।

आयांश इलेवन के खिलाड़ी परिवेश को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
आज का दूसरा मैच अमरकंटक इलेवन और कुंबली इलेवन पाटन के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि के रूप में पूर्णचंद्र पाढ़ी,पंकज सिंह,आशीष मोनू अवस्थी,आलोक सिंह परिहार,प्रकाश यादव उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।
अमरकंटक इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने अमरकंटक इलेवन की टीम ने निर्धारित 10ओवर में 8 विकेट खोकर 85 रन बनाए। अमरकंटक इलेवन के बल्लेबाज बालचंद ने सर्वाधिक 47 रन बनाए।86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम 10 ओवर मे 8 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना पायी और अमरकंटक इलेवन ने यह मैच 7 रनों से जीत लिया लिया। अमरकंटक इलेवन के बल्लेबाज बालचंद को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में मै यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है।शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।

इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है।साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेस्टमैन,बेस्ट फिल्डर,समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।