सांस्कृतिक महोत्सव के द्वितीय दिवस सुंदरम् निकेतन ने जमकर बटोरी दर्शकों की तालियाँ

बिलासपुर ।शासकीय उच्च शिक्षण अध्ययन संस्थान बिलासपुर में सुंदर निकेतन के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025 – 26 को प्रस्तुत किया गया ,जिसमें संस्था प्रमुख प्राचार्य एवं निर्णायक सुनील चिपड़े ,अरुण भांगे तथा वादक कलाकार ओम परमानंद वैष्णव श्री राजेश्वर प्रसाद वस्त्रकार कृष्णानंद चौबे, वहीं कलाकारों को तैयार करने में नगर के प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट दम्पति अतुल कांत खरे एवं अंजना खरे ने अपना योगदान दिया।

सांस्कृतिक प्रभारी डॉ अजीता मिश्रा सुंदरम निकेतन के सभी सदस्य गण एवं लाइट डेकोरेशन साउंड सिस्टम साउंड सिस्टम के प्रभारी डॉ दुष्यंत चतुर्वेदी के द्वारा सुंदर व्यवस्था एवं प्रशिक्षणर्थियों के द्वारा भारतीय संस्कृति एवं लोक संस्कृति को बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया भारतीय संस्कृति से लेकर आधुनिकता का समावेश लिए हुए सुंदर डेकोरेशन के साथ प्रशिक्षनार्थियों के द्वारा लोकगीत ,लोक नृत्य, नाटक आदि संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया ।छठ पूजा, श्रवण कुमार , भरथरी गायन महिषासुर मर्दिनी गीत द्वारा अवतार से लेकर पंथी नृत्य छत्तीसगढ़ी नृत्य एवं लेकर बस्तरिया तक की प्रस्तुति दर्शकों को एवं निर्णायकों का मन मोह लिया।

मोबाइल फोन के सदुपयोग नाटक द्वारा समाज को जागृत करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में हो “जाओ तैयार साथियों” सुंदरम समूह के द्वारा उत्साह और ऊर्जा का प्रेरक संदेश दिया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक गण एवं बी एड ,एम एड के सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम हमारे सभी मेंटर्स के सफल मार्गदर्शन में क्रमशः डॉ संजय आयदे ,श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ राजेंद्र तिवारी ,श्रीमती राजकुमारी महेन्द्र, डॉ सलीम जावेद श्रीमती रश्मि पाण्डेय द्वारा संपन्न हुआ,जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय के आचार्य करीम खान ने दी।