रांची इलेवन ने आयांश इलेवन को रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हराया

जिला कांग्रेस और जिला भाजपा के बीच खेले गए सद्भावना मैच में जिला कांग्रेस की टीम 15 रनों से विजयी रही।
रांची इलेवन ने स्काई इलेवन की टीम को 13 रनों से हराया
स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है।
प्रतियोगिता के ग्यारहवें दिन तीन मैच खेले गए।
पहला मैच रांची स्टार इलेवन और आयांश इलेवन के बीच खेला गया।

इस मैच के अतिथि संभागायुक्त सुनील जैन,बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, डी.एफ.ओ. नीरज कुमार रहे।
सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।
टॉस जीतकर आयांश इलेवन की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राँची स्टार इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 78 रन बनाए। रांची इलेवन की ओर से बल्लेबाज संदीप ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। आयांश इलेवन के गेंदबाज जीशान ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए। 10 ओवरों में 79 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयांश इलेवन की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। इस प्रकार रांची इलेवन की टीम ने यह रोमांचक मैच 8 रनों से जीत लिया।
रांची इलेवन के खिलाड़ी ऋषि को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
आज के अतिथि रहे संभागायुक्त सुनील जैन ने कहा कि ये बिलासपुर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इतना बड़ा आयोजन यहां हर साल होता है।न्यायधानी के रूप में बिलासपुर की पहचान रही है पर यह हर्ष का विषय है कि खेल के लिए भी बिलासपुर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है।

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी समेत आयोजन समिति की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में उनका यह प्रयास सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे।
आज का दूसरा मुकाबला सद्भावना मैच के भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर एवं जिला कांग्रेस के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि के रूप में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय एवं भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।

भाजपा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी जिला कांग्रेस की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 87 रन बनाए। जिला कांग्रेस के बल्लेबाज अमित भारती ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाजपा टीम 10 ओवर मे 6 विकेट खोकर 72 रन ही बना पायी और जिला कांग्रेस की टीम ने यह मैच ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया लिया। जिला कांग्रेस की ओर से पार्षद अमित परते को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आज का तीसरा मैच रांची स्टार इलेवन और स्काई इलेवन के मध्य खेला गया।इस मैच के अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,सुबोध हरितवाल,विजय केशरवानी,राजेंद्र शुक्ला,शेख नजीरुद्दीन रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची स्टार इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 73 रन बनाए।रांची स्टार इलेवन की ओर से बल्लेबाज विशाल ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। 10 ओवरों में 74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई इलेवन की टीम 9 विकेट खोकर 59 रन ही बना सकी इस प्रकार रांची स्टार इलेवन ने यह मैच 13 रनों से जीत लिया।रांची इलेवन के खिलाड़ी विशाल को उनके आल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि अपनी स्व.माता जी की स्मृति में मै यह आयोजन पिछले 13 वर्षों में मेरे द्वारा कराया जा रहा है।शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है।
इस वर्ष विजेता टीम को 11,11,111 रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी जो कि लाइट टेनिस बाल क्रिकेट में पूरे देश की सबसे अधिक इनामी राशि है।साथ ही उप विजेता, मैंन ऑफ द सीरीज,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेस्टमैन,बेस्ट फिल्डर,समेत अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लाइव स्क्रीन,यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, रिप्ले,थर्ड एम्पायर,एवं आकर्षक आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई हैं।