Blog

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और टी.एस. सिंहदेव की मुलाकात

सियासी चर्चाएं तेज राजनीति अपनी जगह है,

व्यक्तिगत संबंध हमेशा सम्मान और संवाद पर आधारित

बिलासपुर।शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ भवन में ठहरे हुए थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ भवन में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की भी मौजूदगी रही। राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई जब राजेश अग्रवाल को सिंहदेव के वहां होने की जानकारी मिली।बताया जाता है कि राजेश अग्रवाल पूर्व में टी.एस. सिंहदेव के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बाद दोनों अलग-अलग खेमों में जरूर दिखाई दिए, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों की झलक इस मुलाकात में साफ नजर आई। जानकारी मिलते ही पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल स्वयं टी.एस. सिंहदेव से मिलने उनके पास पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी उनके साथ मौजूद रहे।दोनों वरिष्ठ नेताओं की यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार भेंट बताई जा रही हो, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक ही स्थान पर दोनों नेताओं की मौजूदगी और आत्मीय मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। आने वाले समय में इस मुलाकात का क्या राजनीतिक असर होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *