Blog

जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम देखने गई महिला के गले से सोने की चेन की चोरी,

महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम

बिलासपुर ।सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनोचा कॉलोनी में आयोजित जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल प्रार्थिया प्रेमलता यादव ने सिविल लाइन में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे वैष्णवी विहार, उसलापुर, बिलासपुर में सपरिवार निवास करती हैं और गृहणी हैं।9 जनवरी 2026 को वे अपनी बहन आशा यादव के साथ मिनोचा कॉलोनी में आयोजित जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब 7 बजे वे सड़क किनारे लगे एक चाय स्टॉल पर चाय पीने गईं। इसी दौरान चाय लेते समय भीड़ का फायदा उठाकर किसी महिला ने उनके गले में पहनी लगभग डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन चोरी कर ली। पीड़िता ने बताया कि उन्हें गले में खिंचाव जैसा महसूस हुआ, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण तत्काल ध्यान नहीं दे सकीं। वहीं उनकी बहन आशा यादव ने एक महिला को उनसे टकराते हुए देखा था। जब
उन्होंने पलटकर देखा तो वह महिला मौके से फरार हो चुकी थी। पीड़िता ने आसपास मौजूद लोगों से चोर महिला के संबंध में पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। चोरी गई सोने की चेन जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *