Blog
सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार
2.475 किलो गांजा और नकद रकम जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर।सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सिलपहरी धान मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जो कबाड़ बीनने के बहाने नशा करने वाले युवकों को गांजा बेच रहा था।आरोपी के कब्जे से 2.475 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये है, साथ ही बिक्री की नकद राशि 790 रुपये जब्त की गई।मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध नशे के कारोबार पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।