Blog

मतदाता सूची की शुद्धता के लिए निर्वाचन आयोग का बड़ा कदम

ईसीआईएनईटी
पोर्टल पर एसआईआर 2026 प्रकिया के दौरान मतदाता को जारी नोटिस के संबंध में आवश्यक दस्तावेज़ों को ऑनलाइन अपलोड करने नया फीचर उपलब्ध

मतदाता ई-साइन के माध्यम से स्वयं अपना दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं

बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से एसआईआर 2026 की प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल के तहत नागरिक अब आयोग के आधिकारिक पोर्टल  पर जाकर अपने नाम की स्थिति की जांच कर सकते हैं और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

क्या है विशेष गहन पुनरीक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मतदाता सूची की गहराई से समीक्षा की जाती है। इसका उद्देश्य:अपात्र या डुप्लीकेट नाम हटाना वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़ना पते, उम्र या अन्य विवरणों में सुधार करना।मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन रखना।

*पोर्टल पर उपलब्ध प्रमुख सुविधाएँ*

निर्वाचन आयोग पर एसआईआर–2026 के अंतर्गत नागरिकों के लिए दो महत्वपूर्ण विकल्प दिए गए हैं:
इस विकल्प से मतदाता यह जांच कर सकते हैं कि पिछली एसआईआर सूची में उनका नाम दर्ज है या नहीं। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनका मतदाता रिकॉर्ड सही स्थिति में है या नहीं।
यदि किसी मतदाता को आयोग की ओर से कोई नोटिस जारी किया गया है जैसे कि पात्रता, पता सत्यापन या अन्य विवरणों को लेकर तो वे इस विकल्प के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड कर अपना पक्ष रख सकते हैं।
*नए मतदाताओं के लिए पंजीकरण*
पोर्टल पर  विकल्प भी उपलब्ध है। जो नागरिक 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं या जल्द ही 18 के होने वाले हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही डिक्लेरेशन फॉर्म और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा भी दी गई है।
*क्यों जरूरी है यह प्रक्रिया?*
निर्वाचन आयोग के अनुसार, एसआईआर–2026 का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है। सही और अद्यतन मतदाता सूची से फर्जी या डुप्लीकेट मतदाताओं की समस्या कम होती है वास्तविक मतदाताओं को उनका अधिकार सुनिश्चित होता है चुनाव प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनती है
*आम नागरिकों से अपील*
आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते पोर्टल पर जाकर अपना नाम जांचें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर दस्तावेज़ के साथ सुधार कराएँ। जिन युवाओं ने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है, वे अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएँ
*कैसे करें उपयोग?*
अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर जाएँ:
लॉगिन या साइन-अप करें
एसआईआर–2026 सेक्शन में जाकर नाम खोजें या नोटिस के विरुद्ध दस्तावेज़ जमा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *