Blog

नारी शक्ति महिला स्व सहायता समूह समिति द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन

बिलासपुर। दीन दयाल काॅलोनी मंगला में नारी शक्ति महिला स्व सहायता समूह समिति द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया। जिसमें पं. श्री अविनाश तिवारी पेन्ड्रीकला वाले के द्वारा कथा का श्रवण कराया जा रहा है। 6 जनवरी को कलश यात्रा, वेदि स्थापना व गौकर्ण महात्म कथा से प्रारंभ हुए श्रीमद् भागवत कथा का 14 जनवरी मकर सक्रांति को विशाल शोभा यात्रा के साथ समापन होने जा रहा है। इस भागवत कथा के मुख्य अजमान राजकुमारी जायसवाल व गणेश जायसवाल है।
नारी शक्ति स्व. सहायता महिला समूह द्वारा आयोजित इस संगीतमय भागवत कथा का आज मकर सक्रांति के दिन प्रसाद वितरण व भण्डारे के साथ समापन होने जा रहा है।। इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में पंडित अविनाश तिवारी द्वारा परीक्षित जन्म, बराह अवतार, सृष्टिवर्णत, सुखदेव जन्म, कपिल अवसर, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, अजामिल, समुद्र मंथन, कृष्णजन्मोत्व, कृष्ण के अन्य अवतार, रूख्ामणी विवाह, सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, भागवत चचढसेत्री , गीता, तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्रधारा, पूर्ण अाहुती व प्रसाद वितरण व भण्डारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। इस दौरान दीनदयाल कालोनी वासियों ने पं. अविनाश तिवारी के श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष नेहा बरेठ, सचिव श्वेता मिश्रा, राज कुमारी जायसवाल, सुमिंत्रा चन्द्राकर, मधु मौर्य, प्रेमलता यादव, पूजा तिवारी, कल्याणी ठाकुर, नीमा कश्यप, ज्वाला यादव, राधा शर्मा, प्रीति निर्मलकर, प्रवीणा शर्मा, शिव बाई, दुर्गा ठाकुर, अंजनी चन्द्राकर, दीपिका पाण्डेय, विजया चन्द्राकर, रानू सराफ, सुशीला चन्द्राकर,नौसीन, पुनीता कश्यप,हेमलता साहू,आशा तिवारी, दिल बाई यादव, संध्या कश्यप, शकुन्तला यादव, दुर्गा कश्यप, अनुपमा दुबे का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *