कोयला कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख की ठगी…

सरकंडा पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीनों आरोपियो को किया गिरफ्तार
कोयले के व्यापार में अधिक मुनामा दिलाने के नाम पर रकम लेकर किये धोखाधड़ी
स्वयं को सुपर कोल ट्रेडिंग का प्रोपाईटर बताकर प्रार्थी से 68 लाख रू. का किये धोखाधड़ी
बिलासपुर।कोयले के कारोबार में अधिक मुनामा दिलाने के नाम पर 68 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी और एक साथी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।पकड़े गए आरोपियों ने कोयला कारोबार का झूठी कहानी बताकर रकम ऐंठ लिया था।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी एलआईजी 02, इंदिरानगर आगर रोड उज्जेन म.प्र. निवासी
अरविंद सिंह पवार
ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गुरूप्रकाश बायो फ्यूल, गुरू एग्रो ब्रिकेट्स एवं प्रकाश लोक बायो फ्यूल के नाम से व्यवसाय करता है, माह मार्च 2025 में इसी सिलसिले में अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान मिलने के लिए सेंट्रल पाइंट होटल बिलासपुर आया और उसे बताया कि अपने कारोबार के साथ-साथ कोयले के व्यवसाय में रकम निवेश करो इससे ज्यादा लाभ मिलेगा, मेरे परिचित के सोनम कश्यप एवं नहरू साहू का कोयले का बड़े पैमाने पर व्यापार करते हैं।जिससे व्यापारिक लाभ मिलने के लालच में वह राजा खान के बातों पर विश्वास करते हुए सोनम कश्यप एवं नहरू साहू के साथ मीटिंग फिक्स किया। तब सोनम कश्यप ने अपने आप को सुपर कोल ट्रेडिंग कंपनी का प्रोपाईटर बताई एवं नेहरू साहू ने स्वयं को एसएस. कोल ट्रेडिंग का प्रोपाइटर बताया।इसी बीच दोनों ने कोयला खरीदने के लिए रकम निवेश करना पड़ेगा कहकर पैसा मांगने लगे और कोयला बिक्री होगा तो उसका 5 दिन में मुनाफा प्रति टन 200-500 रू. के हिसाब से पैसा मिलेगा कहकर उससे पैसा जमा करने की बात करने लगे,तब दोनों की बातों पर विश्वास करके अपने फर्म के खाते से एवं नगदी मिलाकर अलग-अलग तिथियों को कुल 11310000रू. सोनम कश्यप एवं नेहरू साहू को दिया लेकिन उनके द्वारा कोयला बिक्री का कोई लाभांश नहीं देने पर उनको रकम वापस करने के लिए कहने पर उनके द्वारा 6102626रू. वापस किया गया और शेष रकम 67,97,374 रू. को वापस नहीं किए। जिन्हे रकम वापस करने के लिए कहने पर टाल मटोल करते हुए रकम देने से मना करने लगें। जिसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई। तब सरकंडा पुलिस ने आरोपी नहरू साहू उर्फ नेहरू, अतीक उर रहमान एवं सोनम कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध कायम कर कोर्ट में पेश किया गया है।जिन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।