Blog

चन्द्र प्रकाश देवरस बोले,किसी भी समाज की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा अशिक्षा और नशा होता है।

बिलासपुर। किसी भी समाज की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा अशिक्षा और नशा होता है हमें नशामुक्ति और शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा। छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कान्फडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश देवरस ने गोंडवाना किला महल लिम्हा गढ़ मे वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में कहीं
बिलासपुर ज्येष्ठ नागरिक संघ की सचिव सत्यभामा अवस्थी ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ नागरिकों के मार्गदर्शन एवं अनुभवों से लाभ लेकर जीवन में सुधार लाने जोर दिया
इस अवसर पर लिम्हा गढ़ के वरिष्ठ आदिवासी जन में ज्येष्ठ नागरिक संघ बिलासपुर द्वारा साड़ी एवं कंबल वितरित किया गया
गोंडवाना किला महल वार्षिकोत्सव में लिम्हा गढ़ एवं आसपास के गांव के सदस्यों ने शहीद वीर नारायण सिंह एवं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी


अतिथियों के स्वागत में कर्मा नृत्य,रेला पाटा नृत्य, सुआगीत, बैंगा नृत्य, डंडा नृत्य, सहित आदिवासी समाज के सभी कलाओ का प्रदर्शन किया
इस अवसर पर, ज्ञान आधार शास्त्री,ज्येष्ठ नागरिक संघ बिलासपुर के राघवेन्द्र धर दीवान,महेश श्रीवास, सुदेश दुबे साथी डा एम सी खुशरो,फाग सिंह सरोटे, प्रहलाद सिंह कोरम,दूज राम, संतोष मरावी, संतोष मरावी, रितिका मरावी,फुल बाई उईके, अनारकली आयम सुमन कोरम सुलेखा कुसरो सहित आदिवासी समाज के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *