महर्षि ज्ञान योग दिवस महोत्सव पर बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

नाटक एवं गीत संगीत से देश प्रेम, ऑपरेशन सिंदूर,पर्यावरण की रक्षा, पेड़ों को बचाने और देश की संस्कृति का दिया संदेश
बिलासपुर १३ जनवरी। महर्षि ज्ञान योग दिवस महोत्सव पर महर्षि विद्या मंदिर 2 राजेंद्र नगर के द्वारा साल के वार्षिक उत्सव तथा बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने देश भक्ति राष्ट्र की सुरक्षा एवं भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का सजीव चित्रण करते हुए देश भक्ति गीतों के साथ ही पर्यावरण बचाने पेड़ों की कटाई रोकने सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने तथा देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति तथा अध्यात्म को लेकर नृत्य एवं नाटक के माध्यम से समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। गीत संगीत पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी और सभी का मनमोहक प्रस्तुति दी।

लखीराम ऑडिटोरियम में महर्षि ज्ञान योग दिवस महोत्सव का शुभारंभ करते हुए महापौर पूजा विधानी ने कहा है कि महर्षि महर्षि महेश योगी ने अपने जीवन काल में अध्यात्म और संस्कार को लोगों तक पहुंचा। अपने आप में एक ब्रांड है महर्षि ने अपने जीवन में हर परिवार को संस्कार देने का काम किया है और महर्षि स्कूल साल में एक दिन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का छात्र-छात्राओं को पूरे साल इंतजार रहता है छात्र जीवन का यह दिन ऐसा होता है और जब बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है यह दिन सुहाना भी होता है और महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने समाज के बीच जन जागरूकता एवं अपने माता-पिता के समक्ष अपनी प्रतिभा दिखाई है और इस दिन का बालकों को भी इंतजार रहता है। महर्षि विद्या मंदिर राजेंद्र नगर बच्चों को संस्कारवान बना रहा है और आने वाले समय में यहां के बच्चे देश के अच्छे नागरिक बने। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद संजय यादव तथा प्रोफेसर संजय मनोहर आयदे सर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी बच्चों में होती है लेकिन संस्कार स्कूल एवं परिवार से ही मिलता है। पार्षद संजय यादव ने कहाकी महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी और राजेंद्र नगर का मान बढ़ा दिया है। इस अवसर पर गायत्री अवस्थी, राजेश मिश्रा, अखिल वर्मा मौजूद थे। अतिथियों ने महर्षि विद्या मंदिर राजेंद्र नगर की पुस्तक का विमोचन भी किया।

शाला के प्राचार्य चरण सिंह यादव ने अतिथियों का सम्मान करते हुए स्कूल के साल भर का प्रतिवेदन की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा विभिन्न विषयों को लेकर जन जागरण अभियान सामाजिक जागरूकता खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शाला के बिना मोल विजे, सपना भूरंगी, पूजा दत्ता, विजयश्री मुदलियार, शोभा वैद्य, रत्ना शर्मा, ऋचा सिंगरौल, शोभा चौहान, रीतु दुबे, नीलू तावडकर, श्वेता सिंह,बबिता सामंत, शिखा द्विवेदी, सतीश जैन एवं पालक मौजूद थे। लखीराम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का संचालन नीलू तावडकर तथा बबीता सामंत के द्वारा किया गया। आज महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों के कार्यक्रम देखकर काफी खुश हुए। स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर अतिथियों ने प्रकाश डाला।