खेल महोत्सव के जश्न में सराबोर हुआ आईएएसई

शिवम एवम सत्यम के नाम रहा पहला दिवस–0–
खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर, रोमांच से भरा दर्शक दीर्घा
बिलासपुर ।उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ व्हालीबाल पुरूष वर्ग के मैच से प्रातः 8 बजे हुआ। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. मीता मुखर्जी ने किया। उद्घाटन बेला में प्राचार्य प्रो. मीता मुखर्जी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी को जीत की शुभकामनाएँ दी और उनसे खेल भावना से खेलते हुए जीवन में आगे बढ़़ने की अपेक्षा के साथ प्रतियोगिता को हरी झण्डी दिखाया।

विदित हो कि उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान के परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षार्थियों के चारों निकेतन क्रमशः सत्यम, शिवम, सुन्दरम और मधुरम के टीम आपस में भिड़े। महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी प्रशिक्षार्थी प्रातः 6.30 बजे ही मैदान में उपस्थित हो गए थे और खेल के लिए आवश्यक तैयारियों में लग गए थे। खेल का शुभारंभ व्हालीबाल पुरूष वर्ग के मैच से हुआ जिसका प्रथम मैच शिवम निकेतन और मधुरम निकेतन के बीच खेला गया जिसमें मधुरम ने टॉस जीतकर कोर्ट साईड चुना। सर्विस की शुरुआत शिवम् निकेतन ने करते हुए और सधी हुई रणनीति और जबरदस्त खेल प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मैच पर एकतरफा कब्जा कर लिया। मैच में शिवम् के कप्तान अरविंद, ओंकार एवं अजय की तिकड़ी नेअपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।वहीं दूसरा मैच सुन्दरम व सत्यम निकेतन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सुन्दरम ने कोर्ट चयन को प्राथमिकता दिया और शानदार सधी हुई की रणनीति के बाद भी सत्यम की रणनीति के सामने बौने साबित हुए और सत्यम निकेतन ने काँटे की टक्कर के बावजूद अंततः लगातार दोनों सेट अपने नाम कर करने में सफल रहा। इस मैच में ओमकार, अनुराग, अमर, दिनेश एवं पृथ्वीराज ने अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता । पूरे खेल के दौरान ना सिर्फ खिलाड़ियों में बल्कि दर्शको में भी अपूर्व उत्साह देखा गया ।
इसी तरह दूसरे पाली में व्हालीबाल महिला वर्ग का मैच रखा गया था। जिसका प्रथम मैच शिवम् एवं सुदरम निकेतन के मध्य खेला गया जिसमें शिवम की ज्ञानदेवी बुडेक, नैन्सी टोप्पो ,नवीना पैकरा एवं भारती ठाकुर के शानदार खेल की बदौलत सुंदरम पर एकतरफा 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं द्वितीय पाली का दूसरा मैच सत्यम व मधुरम निकेतन के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।किन्तु सत्यम निकेतन ने प्रतिद्वंदी मधुरम निकेतन को पटकनी देने में सफलता अर्जित की। इस मैच में वर्तिका जान, समिता चक्रेश, रीत ध्रुवे,भारती सूर्यवंशी ने अपने खेल कौशल से दर्शक दीर्घा से खूब तालियाँ बटोरी।

पूरे दिन भर के मैच में ऑफिशियल व्यायाम निदेशक सुनील राव, सुभाष त्रिपाठी, अमित तिवारी, महेश शर्मा, स्वर्णिम शुक्ला, अमृता मिश्रा,राकेश बाटवे एवं खेल समन्वयक करीम खान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के इस खेल के अवसर पर महाविद्यालय के आचार्य प्राचार्य प्रो.श्रीमती मीता मुखर्जी, श्रीमती अंजना अग्रवाल, श्रीमती मनीषा, वर्मा, डॉ अजित मिश्रा, श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ रीमा शर्मा,डॉ. संजय एम आयदे, सौरभ सक्सेना, डॉ. नीला चौधरी, डॉ सुनीता बानी, डॉ राजेन्द्र तिवारी, डॉ संगीता श्रीवास्तव,डॉ.सलीम जावेद,डॉ.विद्याभूषण शर्मा, राजकुमारी महेन्द्र, डॉ गीता जायसवाल,डॉ. वंदना रोहिल्ला, पवन पाण्डेय ,श्रीमती सोनल जैन, जितेन्द्र साहू, दुष्यंत चतुर्वेदी, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी,मुरारी लाल यादव,अभिनव, किशोर आदि आचार्य वृंद एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे । खेल के आयोजन को सफल बनाने में तिलक प्रधान, राजकुमार जगत, हिमाद्री श्रीवास्तव,माया दत्ता, गजेन्द्र सिंह,नयनन गिरी, लरंग साय,जूनस केरकेट्टा,सुरेश मानिकपुरी, मनोज भोई, अंकुर आशीष,टीकाराम खुंटे, पूरन तांजय, मनोज आदित्य,नम्रता डहरिया,शारदा शर्मा, कमलेश्वरी मिंज, खेमलता कौशिक, प्रवीण कुमार, प्रदीप श्याम,गीता प्रधान, आकाश जगदल्ला, अल्पना तिग्गा, विरेन्द्र मिश्रा आदि प्रशिक्षर्थियों ने अपना विशेष योगदान दिया एवं महाविद्यालय के समस्त प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । इसकी जानकारी महाविद्यालय के खेल प्रभारी एंव खेल समन्वयक करीम खान ने दी ।