Blog

हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने कौशल श्रीवास…

हरदीबाजार – कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कौशल श्रीवास को सौंपी गई है। कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची में उनके नाम की घोषणा होते ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कौशल श्रीवास लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।नियुक्ति के बाद कौशल श्रीवास ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।हरदीबाजार क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *