Blog

तजम्मुल,लक्ष्मी,संतोष और हितेश को मिली जिम्मेदारीब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की लिस्ट में तीन दावेदार फिर से हुए रिपीट

चौकाने वाले नाम आने से कांग्रेसियों के उड़े होश

बिलासपुर। कांग्रेस में संगठन सृजन का दूसरा और महत्वपूर्ण दौर पूरा हो गया है। एक और चर्चा ये कि ब्लॉक अध्यक्ष के लिए जिन नामों पर आब्जर्वर ने सहमति बनाई थी, वे नाम भी सूची से गायब है।इसमें तीन ब्लॉक।अध्यक्ष एक बार फिर से अपने कार्यों के चलते रिपीट हुए है जबकि कुछ नए चेहरों को इस बार तवज्जो मिला है।

दरअसल शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। संगठन सृजन के दौरान ब्लॉक अध्यक्षों के नाम खोजने पर्यवेक्षक भेजे गए थे। पर्यवेक्षकों ने अपने प्रभार वाले ब्लॉकों में वर्तमान पदाधिकारियों के अलावा ब्लॉक के सीनियर कांग्रेस लीडरों से चर्चा की थी। वन-टू-वन चर्चा के नाम नामों का पैनल पीसीसी के माध्यम से एआईसीसी को भेजे गए थे। बिलासपुर जिले की राजनीति पर नजर डालें तो शहर को चार ब्लॉकों में बांटा गया है। शहर के ब्लॉकों में पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी के लिए खूब मशक्कत की थी। चर्चा के बाद चार में से तीन ब्लॉकों में सर्वसम्मति से नाम तय किया गया था। इसमें ब्लॉक एक से वर्तमान अध्यक्ष जावेद मेमन, के अलावा दो अन्य ब्लॉकों से दो नए चेहरे पर सहमति बनी थी। बुधवार को जब सूची जारी हुई तब सर्वसम्मति से तय किए गए तीनों नाम सिरे से गायब मिले। या यूं कहें कि दिल्ली ने तीनों नाम को सिरे से खारिज कर दिया है।

चार में से तीन ब्लॉक में नए चेहरे को दिया गया मौका

शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले चार में से तीन ब्लॉक में नए चेहरे को मौका दिया गया है।विधायक अटल श्रीवास्तव के समर्थक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक में संतोष गर्ग, ब्लाक कांग्रेस कमेटी तीन में हितेश देवांगन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी चार रेलवे जोन में साकेत मिश्रा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दो में पूर्व विधायक शैलेश पांडे के समर्थक पूर्व पार्षद तज्जमुल हक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये हैं जिले के ब्लॉक अध्यक्ष

बिल्हा गीतांजलि कौशिक, मस्तूरी भोला राम साहू, कोटा अरुण त्रिवेदी, तखतपुर अभ्युदय तिवारी, सीपत राजेंद्र धीवर, बेलगहना अश्वनी कुमार उद्देश्य, रतनपुर प्रभंजन बैसवाड़े, तिफरा नगर लक्ष्मीनाथ साहू, रतनपुर नगर सुभाष अग्रवाल, तखतपुर नगर शैलेंद्र निर्मलकर, सकरी से अमित साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

तीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुए रिपिट

कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर से बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस
कमेटी की अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, तिफरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू और सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर को रिपिट किया गया है। जातिगत समीकरण पर नजर डालें तो ओबीसी कार्ड खेला गया है। ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

मस्तूरी में पहली बार ओबीसी

मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में पहली बार ओबीसी वर्ग से अध्यक्ष बनाया गया है। जिले की कांग्रेस की राजनीति पर नजर डालें तो मस्तूरी हमेशा से ही स्वर्ण कोटे में रहा है। इस बार ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले भोला राम साहू को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

चौकाने वाले नाम आए सामने

जिले की कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष में देखा जाए तो कुछ नाम चौकाने वाले है।इसमें खुद कांग्रेसियों ने भी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा और ऐसा नाम सामने आयेगा जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था।जैसे ही लिस्ट जारी हुआ कांग्रेसियों के होश उड़ गए और लिस्ट में नाम दर्ज होने वालो के चेहरे में खुशिया नजर आई और जिनका नाम गायब हुआ वो निराश हो गए।

राजेंद्र धीवर लगातार तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष सीपत का करेंगे पारी की शुरुआत

जिले के सशक्त और अनुभवी नेता राजेन्द्र धीवर को तीसरी बार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। सीपत से राजेन्द्र धीवर का नाम तीसरी बार अध्यक्ष के रूप में दर्ज हुआ। यह न केवल उनके संघर्ष और कार्यक्षमता का प्रमाण है, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भी एक बड़ी जीत है। राजेन्द्र धीवर, जो पहले भी वर्ष 2019 और 2021 में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं, अब तीसरी बार यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

बिलासपुर ब्लाक क्रमांक 1 की जिम्मेदारी संतोष गर्ग को

बिलासपुर सिटी ब्लॉक क्रमांक 1 की जिम्मेदारी संतोष गर्ग को सौंपी गई है, जो शहर कांग्रेस कमेटी में पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। संगठन में कुछ समय निष्क्रिय रहने के बावजूद उनके पुराने अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। वे कोटा विधायक अटल के काफी करीबी माने जाते है।

लक्ष्मीनाथ साहू को मिली फिर नई जिम्मेदारी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मीनाथ साहू को तिफरा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लक्ष्मीनाथ साहू लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ खरे उतरेंगे। जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष, संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने जनहित के मुद्दों को लेकर कई बार लड़ाइयां लड़ी है और तिफरा क्षेत्र के अलावा शहर के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है।

तजम्मुल हक को मिला सक्रियता का लाभ

कांग्रेस से पूर्व पार्षद बनकर वार्डो के लोगो की सेवा करना और लोगो के बीच में रहकर काम करने की सक्रियता के कारण उनको यह जिम्मेदारी मिली है।तजम्मुल हक को पूर्व विधायक शैलेश पांडे का समर्थन मिला हुआ है।इसके साथ ही वह दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का भी काफी करीबी है।वे ब्लॉक कांग्रेस 2 के अरविंद शुक्ला की जगह नियुक्त किए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *