Blog

प्रदेश युवा कांग्रेस का तखतपुर में शक्ति प्रदर्शन, 2028 की तैयारी का ऐलान

मनरेगा व गांधी जी के नाम बदलने के विरोध में युवा कांग्रेस का ज्ञापन

बिलासपुर ।तखतपुर में प्रदेश युवा कांग्रेस का एक बड़ा कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अनिल कौशिक के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, आशीष मोनू अवस्थी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़, जिला पंचायत सदस्य शिवेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब कांग्रेस को वर्ष 2028 को लक्ष्य मानकर पूरी ताकत से तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाया जाएगा और उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी।अमित पठानिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा विरोधी नीतियों और महात्मा गांधी के नाम से छेड़छाड़ कांग्रेस को कतई स्वीकार नहीं है। इन मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन करेगी।कार्यक्रम के बाद प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता तखतपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग कर भीड़ को रोका गया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जनता की मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *