यातायात पुलिस की ऑटो पार्ट्स संचालकों को अवैध सामग्री नहीं बेचने के लिए दी गई सख्त हिदायत

नगर के समस्त ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं का लिया गया बड़ी बैठक
ऑटो पार्ट्स दुकान के समक्ष अतिक्रमण कर लगाए गए बैनर, पोस्टर, फ्लेक्सी एवं अन्य विज्ञापन होर्डिंग्स को शीघ्र हटाए जाने के लिए दी गई हिदायत
बिलासपुर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम गोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात बिलासपुर के द्वारा लगातार यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त, कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है साथ ही वर्तमान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के आयोजन के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा ट्रेफिक के विभिन्न चुनौतियों एवं बहु आयामी लक्ष्यों को योजना बद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
इसी क्रम में यातायात पुलिस मुख्यालय बिलासपुर में शहर के समस्त ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं का बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्हें मोडिफाइड साइलेंसर की विक्रय पर पूर्ण रूप से बंद करने के लिए हिदायत एवं निर्देश दिया गया। साथ ही प्रेसर हॉर्न के विक्रय एवं संग्रहण पर पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें आईएसआई मार्क के उच्च क्वालिटी के हेलमेट विक्रय करने के लिए निर्देशित की गई ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चालन करने वाले चालकों की लापरवाही के दौरान सड़क हादसे एवं दुर्घटना के द्वारा परिणाम स्वरूप आहटों को किसी प्रकार के जीवन हानि की स्थिति से ना गुजरना पड़े।
इस दौरान समस्त ऑटो पार्ट्स के संचालकों को किराया दिया गया कि अपने व्यवसाय का संचालन करते हुए यह ध्यान रखें की सार्वजनिक आवा गमन के मार्ग किसी भी स्थिति में बाधित न हो। साथ ही सार्वजनिक के मार्ग को अवरुद्ध कर अपने विक्रय सामग्रियों को मुख्य मार्ग में रखकर व्यवसाय करने, विक्रय के लिए विभिन्न सामग्रियों रोड पर खड़ी करने तथा ग्राहकों की गाड़ियों को व्यवस्थित नहीं करने की स्थिति में विधिवत सख्ती एवं कठोर कार्रवाई किए जाने के लिए हिदायत दी गई है।
यह भी देखा गया है की दुकान संचालकों एवं गैरेज के संचालकों के द्वारा बड़ी-बड़ी बैनर, पोस्टर, फ्लेक्सी, डिस्प्ले एवं अन्य विज्ञापन बोर्ड के माध्यम से मुख्य मार्ग को बाधित कर आवागमन को अवरुद्ध करते हैं। ऐसी दुकान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के संबंध में भी समस्त संचालकों को अवगत कराई गई है साथ ही यह भी बताया गया है कि शहर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के विभिन्न बहुआयामी उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु शहर को सेक्टर के आधार पर प्राथमिकता पूर्वक “यातायात उल्लंघन मुक्त शहर” बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।