Blog

प्री-बोर्ड परीक्षा, तैयारियों पर उठे सवाल…

10वीं-12वीं प्री-बोर्ड शुरू, दावों और हकीकत में फर्क…

बिलासपुर ।जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कल यानी 15 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग का दावा है कि सभी स्कूल परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं का पाठ्यक्रम 10 दिसंबर तक पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों का रिवीजन भी लगातार कराया जा रहा है, ताकि छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। इसी कड़ी में 15 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं, जिससे छात्रों को परीक्षा का वास्तविक अनुभव मिल सके।हालांकि, जब जमीनी स्तर पर स्थिति देखी गई तो कई स्कूलों में अब तक कोर्स पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया है। कुछ विद्यालयों में अभी भी पढ़ाई चल रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि अधूरा पाठ्यक्रम छात्रों के बोर्ड परीक्षा परिणाम को कितना प्रभावित करेगा।अब सभी की निगाहें आगामी बोर्ड परीक्षाओं पर टिकी हैं। देखना होगा कि प्रशासन के दावों और वास्तविक स्थिति के बीच कितना अंतर रहता है और इसका असर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पर किस रूप में सामने आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *