नियमों को ताक में रखकर तीन सवारी नम्बर प्लेट पर कागज चिपकाकर घूम रहे….नाबालिग बालकों की हिम्मत तो देखिए….इनको किसी का कोई डर नहीं….नियमों की उड़ाई धज्जियां

बिलासपुर।जागरूकता अभियान को नाबालिग वो भी तीन सवारी एक्टिवा में बैठकर पुलिस प्रशासन को चिढ़ा रहे है।लगातार कार्रवाई होने और वायरल वीडियो के बाद भी नाबालिग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है।ऐसा लगता है कि पुलिस प्रशासन से इनको जरा भी डर नहीं है।तभी गाड़ी के नम्बर प्लेट पर कागज चिपका कर बिंदास और बेधड़क होकर घूम रहे है।यह नजारा अभी12.30 बजे का है
जब तिलक नगर रोड से पोस्ट ऑफिस जाने वाले सड़क मार्ग का नजारा है।जिसमें खुलेआम घूम रहे है।जिनको ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का भी डर नहीं है।

दरअसल सड़क सुरक्षा सफ्ताह के नाम पर एक तरफ ट्रैफिक विभाग आमजनों को जागरूक करने का काम कर रही है दूसरी तरह कुछ नाबालिग बालक एक्टिवा में तीन सवारी सवार होकर फर्राटे भर रहे है।नाबालिग बालक तीन सवारी घूम भी रहे है तो गाड़ी के नम्बर प्लेट पर कागज चिपकाकर ताकि गाड़ी पहचान न आ सके।