Blog

खेल महोत्सव में टीटी., बेडमिंटन एवं क्रिकेट की रही धूम

शिवम् एवं सुंदरम के नाम रहा तृतीय दिवस

पायल साहू एवं अमर मलिक बने प्लेयर आफ द मैच

बिलासपुर ।उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है, जिसमें तृतीय दिवस की शुरुआत पुरुष वर्ग बैडमिंटन डबल्स के मैच सुंदरम निकेतन के पृथ्वीराज एवं देवनाथ महेश की जोड़ी का मुकाबला मधुरम के विरेन्द्र कुमार एवं अमन भाई के बीच खेला गया जिसमें पृथ्वीराज एवं देवनाथ महेश की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मधुरम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहाँ उनका मुकाबला सत्यम निकेतन से होना है। बैडमिंटन डबल्स के मैच के पश्चात टेबल टेनिस महिला वर्ग में शिवम् निकेतन की नैन्सी टोप्पो एवं रेणु प्रज्ञा ने क्रमश: अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मधुरम निकेतन की पायल साहू एवं शिवांगी गुप्ता को 2-0 से
पटकनी देकर फाइनल के लिए अपना रास्ता साफ किया वहीं महिला के अगले मैच में सुंदरम की अल्पना मीत तिग्गा, नीला सिधार एवं हिमाद्री की टीम ने सत्यम की समिता चक्रेश, सिमरन कांत एवं रीत ध्रुवे की टीम पर एकतरफा जीत दर्ज कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं पुरुष वर्ग के मैच में सुंदरम निकेतन के पृथ्वीराज,तरूण चंद्रा एवं पिलेश्वर की टीम ने सत्यम निकेतन के अमर मलिक, ओमकार एवं दिनेश की टीम पर 2-1 की बढ़त बनाकर अपनी टीम को फाइनल की टिकिट दिलवाने में सफल रहें।


इसी तरह आज द्वितीय प्रहर में क्रिकेट का शानदार मैच देखने को मिला । पहला मैच महिला वर्ग से शिवम एवं मधुरम के बीच खेला गया जिसमें पायल साहू की शानदार 17 रन की बदौलत उनकी टीम ने 6 ओवर में 38 बनाकर शिवम् निकेतन को 39 रन का लक्ष्य दिया जिसे शिवम् निकेतन के खिलाड़ियों ने 4 बॉल शेष रहते ही पूरा कर मैच पर अपना कब्ज़ा किया। वहीं पुरुष वर्ग का मैच मैच सुंदरम व सत्यम के बीच 8 ओव्हर का खेला गया जिसमें सुंदरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें पुष्पेंद्र ने 14 बॉल में शानदार 32 रन का योगदान दिया।जिसके जवाब में सत्यम के विशाल के नाबाद अर्धशतक एवं अमर मलिक के शानदार नाबाद 26 रन की बदौलत 2.2 ओवर शेष रहते हुए 10 विकेट जबरदस्त रोमांच से भरे इस मैच में सत्यम ने फतह हासिल किया। आज के मैचों में महिला वर्ग से पायल‌ साहू रहीं वहीं पुरुष वर्ग में अमर मलिक 26 रन और 3 विकेट की योगदान देकर प्लेयर आफ द मैच बने।


आज के समस्त खेलों‌ में अमृता मिक्षा, महेश शर्मा, आसिफ अली, आशीष लहरे, स्वर्णिम शुक्ला, चिरंजीव निषाद रूक्मणी पैकरा एवं खेल समन्वयक करीम खान ने निर्णायक की महती भूमिका निभाई।
आज के मैचों का लुत्फ उठाने वाले दर्शक दीर्घा में प्राचार्य प्रो.श्रीमती मीता मुखर्जी, श्रीमती अंजना अग्रवाल, श्रीमती मनीषा वर्मा, डॉ अजिता मिश्रा, एन एम रिज़्वी, श्रीमती प्रीति तिवारी, सौरभ सक्सेना, डॉ. नीला चौधरी, डॉ सुनीता बानी, डॉ राजेन्द्र तिवारी, डॉ संगीता श्रीवास्तव,डॉ.रजनी यादव, डॉ.सलीम जावेद, डॉ.विद्याभूषण शर्मा, श्रीमती राजकुमारी महेन्द्र,डॉ.गीता जायसवाल, डॉ वंदना रोहिल्ला पवन कुमार पाण्डेय, श्रीमती, सुश्री आशा बनाफर, डॉ दुष्यंत चतुर्वेदी, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी , अश्वनी भास्कर,मुरारी यादव एवं अभिनव तथा सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
इसकी जानकारी क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *