सुंदरम में कायम की बैडमिंटन के दोनों वर्गों में अपनी बादशाहत

रोप-जंप में शिवम् ने मारी बाजी
क्रिकेट के महिला वर्ग में नम्रता डहरिया, वहीं पुरुष वर्ग में अमन भाई बने प्लेयर आफ द मैच –
बिलासपुर ।खेल महोत्सव के चतुर्थ दिवस
उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में सुंदरम, सत्यम और शिवम निकेतन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहाँ खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुंदरम निकेतन का वर्चस्व रहा। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुंदरम की हिमाद्री श्रीवास्तव ने कड़े संघर्ष के बाद मधुरम की पायल साहू को 2-0 से पराजित किया। दोनों सेटों में खिलाड़ियों ने 20-20 का स्कोर बनाकर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया था, लेकिन अंततः हिमाद्री ने अपनी एकाग्रता बनाए रखते हुए जीत हासिल की। वहीं सुंदरम अल्पना मीत तिग्गा ने शिवांगी गुप्ता पर एकतरफा 2-0 की बढ़त बनाकर अपनी टीम की बादशाहत साबित की।
तत्पश्चात पुरुष वर्ग के फाइनल में सुंदरम के पृथ्वीराज सिंह ने सत्यम के अमर कुमार मलिक को 2-1 के अंतर से एवं देवनाथ महेश ने खेमराज राठिया को हराकर खिताब सुंदरम के नाम किया।

शारीरिक दक्षता की परीक्षा लेने वाली रोप जंप प्रतियोगिता में इस बार शिवम निकेतन विजयी रहा। टीम की ओर से भारती ठाकुर, नैन्सी टोप्पो और ज्ञानदेवी बुडेक ने उत्कृष्ट तालमेल और गति का प्रदर्शन करते हुए अपने निकेतन का लोहा मनवाते हुए रोप जंप पर अपना कब्ज़ा किया। द्वितीय सत्र के खेलों में महिला एवं पुरुष वर्ग के क्रिकेट मैच खेले गए। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहाँ खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

महिला वर्ग के पहले मुकाबले में सत्यम की टीम ने सुंदरम को एक रोमांचक मैच में 9 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यम ने कुल 57 रन बनाए, जिसमें नम्रता ने सर्वाधिक 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरम की टीम को सत्यम की रीत ने अपनी सधी हुई गेंदबाजी से बांधे रखा, जिन्होंने किफायती स्पेल फेंकते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को 9 रनों से जीत दिलाई।

वहीं पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मधुरम निकेतन ने शिवम निकेतन को एक कांटे की टक्कर में 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शिवम निकेतन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अरविंद की मात्र 19 गेंदों में 44 रनों जिसमें 5 छक्के और 1 चौका की आतिशी पारी की बदौलत 84 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मधुरम निकेतन की टीम ने 7.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर 85 रन बनाते हुए जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। मधुरम की ओर से अमन भाई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए और अपने टीम के लिए शानदार 27 रन जोड़कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
प्लेयर ऑफ द मैच:
महिला वर्ग: नम्रता सत्यम – संकट के समय 27 रनों की जुझारू पारी खेलने के लिए।
पुरुष वर्ग: अमन भाई मधुरम निकेतन – 26 रन एवं महत्वपूर्ण समय पर 2 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ने के लिए। दोनों को अपने -अपने मैच के लिए प्लेयर आफ द मैच के सम्मान से सम्मानित किया गया।
पूरे मैचो में आसिफ अली, राकेश बाटवे, अमृता मिश्रा, स्वर्णिम शुक्ला, महेश शर्मा, सुभाष त्रिपाठी, ऋषभ निषाद, चिरंजीव निषाद, दीपक राय, हिमांशु शर्मा, रूक्मणी पैकरा एवं खेल समन्वय करीम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। खेल महोत्सव को सफल बनाने में क्रिकेट मैच के संयोजक आचार्य डॉ सलीम जावेद सहित तिलक राम प्रधान, जूनस केरकेट्टा, गजेन्द्र, सोहित पटेल, अनुराग, खेमलता, तोषिबा, फूल सिंह विरेन्द्र कुमार अमर साय दीपा जायसवाल, पूरन तांजय, मनोज आदित्य, अश्वनी कौशिक,विनय कुमार, शिवलाल कलार, प्रेमदत्त कौशिक, अमल साय, लरंग साय, मनोज भोई, सुरेश मानिकपुरी, राजकुमार जगत आदि प्रशिक्षार्थियों ने अपना विशेष योगदान दिया।
मैचों का लुत्फ उठाने वाले दर्शक दीर्घा में प्राचार्य प्रो. मीता मुखर्जी, सेवानिवृत्त आचार्य सुश्री आशा बनाफर, अंजना अग्रवाल, मनीषा वर्मा, डॉ अजिता मिश्रा, प्रीति तिवारी, डॉ. नीला चौधरी, डॉ सुनीता बानी, नूपुर कुजूर,डॉ राजेन्द्र तिवारी, संजय शर्मा, डॉ संगीता श्रीवास्तव,डॉ.रजनी यादव, डॉ.सलीम जावेद, डॉ.विद्याभूषण शर्मा, राजकुमारी महेन्द्र,डॉ.गीता जायसवाल, डॉ वंदना रोहिल्ला पवन कुमार पाण्डेय, डॉ दुष्यंत चतुर्वेदी, निधि शर्मा, संतोषी फर्वी , अश्वनी भास्कर, कमल देवांगन,मुरारी यादव एवं अभिनव तथा सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
इसकी जानकारी क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने दी।