स्कूलों के जाम शौचालय होंगे साफ, जिला पंचायत का बड़ा अभियान…
गंदगी से मुक्ति की राह,स्कूलों में शुरू हुआ सफाई अभियान…
गंदगी नहीं,अब बच्चों को मिलेगा साफ माहौल स्वच्छ स्कूल,स्वस्थ छात्र-जिला पंचायत की पहल
बिलासपुर ।जिले के ग्रामीण इलाकों में अब स्कूलों के जाम शौचालय जल्द ही साफ नजर आएंगे। बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए जिला पंचायत ने बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। सालों से भरे पड़े सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए अब युद्ध स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विओ:- बिलासपुर जिले के कई शासकीय स्कूलों में शौचालय बनने के बाद से अब तक सेप्टिक टैंकों की सफाई नहीं हो पाई थी। टैंक भर जाने से शौचालय जाम हो गए थे, बदबू फैल रही थी और बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा था। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जिला पंचायत ने अब फिकल ट्रीटमेंट प्लांट योजना के तहत ठोस समाधान तैयार किया है।इस अभियान के तहत स्कूलों से निकलने वाले सेप्टिक टैंक के मलबे को वैज्ञानिक तरीके से साफ किया जाएगा। मस्तूरी विकासखंड के देवरी-किरारी में फिकल ट्रीटमेंट प्लांट पहले से ही चालू है, जबकि तखतपुर का प्लांट भी लगभग तैयार हो चुका है। इन दोनों प्लांटों में शौचालय से निकले कचरे का उपचार किया जाएगा।खास बात यह है कि इस मलबे से जैविक खाद तैयार की जाएगी। तैयार खाद को स्थानीय किसानों में बांटा जाएगा, जिससे एक ओर स्कूलों में स्वच्छता लौटेगी और दूसरी ओर किसानों को प्राकृतिक खाद मिलेगी। यह अभियान स्वच्छता के साथ-साथ जैविक खेती को भी बढ़ावा देगा।जिला प्रशासन का कहना है कि यह अभियान जल्द ही पूरे जिले में तेज गति से चलाया जाएगा। स्कूलों में साफ-सुथरे शौचालय बच्चों की सेहत और पढ़ाई दोनों के लिए जरूरी हैं।