Blog

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अनुक्रम में हुआ रमन विश्वविद्यालय में विशाल सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सैकड़ो छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारियों कर्मचारियों ने निभाई सहभागिता

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति कुलपति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह एवं अन्य अभ्यागतों ने दिए विस्तृत व्याख्यान

बिलासपुर।भूतल एवं सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सड़कों पर वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति व्यापक जानकारी विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर राज्य के प्रत्येक जिलों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन अपने बहु आयामी उद्देश्यों को लेकर संचालित की जा रही है बिलासपुर में  आईजी संजीव शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता प्रदान की जा रही है।
          
इसी क्रम में डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा बिलासपुर में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अनुक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुलपति  डॉ प्रदीप कुमार घोष, कुल सचिव डॉ अरविंद कुमार तिवारी, समकुलपति डॉ जयति चटर्जी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने सड़क सुरक्षा पर  4 ई के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान किये। जिसके तहत इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एनफोर्समेंट एवं इमरजेंसी स्वास्थ्य सर्विस को विस्तार से समझाते हुए विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को यातायात बिलासपुर में इंजीनियरिंग सुधार के परिणाम स्वरूप दुर्घटना जन्य 6 ब्लैक स्पॉट में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में आई कमी के बारे में जानकारी दिए और साथ ही यह भी बताया की यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय कर की गई इंजीनियरिंग  समाधान कारक सुधार एवं प्रयास के परिणाम स्वरूप अत्यधिक दुर्घटना जन क्षेत्र अर्थात ब्लैक स्पॉट की संख्या में 50% की कमी आई है। अर्थात 6 में से तीन ब्लैक स्पॉट को इंजीनियरिंग सुधार एवं लगातार जागरूकता एवं इंफोर्समेंट की कार्यवाही के माध्यम से ब्लैक स्पॉट के पैमाने से हटाए गए है।
              
*एसएसपी बोले,सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की मृत्यु के आंकड़ों में 20% की कमी परिलक्षित हुई*

बिलासपुर में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की मृत्यु के आंकड़ों में 20% की कमी परिलक्षित हुई है जिसके लिए यातायात पुलिस बिलासपुर की कठोर, सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही एवं आम नागरिकों के जन सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जन-जन में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता एवं अनुशासन विकसित कर लोगों को अनुशासित आवागमन हेतु प्रेरित करने का परिणाम है।यातायात एजुकेशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम के विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए लाखों की संख्या में बिलासपुर जिले में प्रत्येक दिन लोगों को जागरूक की जा रही है

*23 जगह पर लगे हुए का पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम*

जिले में 23 जगह पर लगे हुए का पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जिसके माध्यम से लगातार प्रत्येक चौक चौराहे एवं मुख्य मार्गों पर यातायात मुख्यालय एवं कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर के द्वारा नियमित रूप से अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु प्रोत्साहित की जा रही है वहीं उल्लंघन की स्थिति में प्रत्यक्ष रूप से व्यक्ति को संकेत करते हुए सुधार हेतु हिदायत दी जाती है। इसी के साथ सभी चौक चौराहे पर झिंगल एवं एफ एम रेडियो, ऑरेंज रेडियों,  आकाशवाणी आदि के माध्यम से लोगों को नियमित जागरूक किया जा रहा है।
 

*सोशल मीडिया से किया जा रहा आमजनों को जागरूक*           

इसके तहत लगातार व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर (X) इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से समय-समय पर ऑनलाइन आकर के आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए यातायात नियमों के जानकारी को संवेदनशील तरीके से बताते हुए आम नागरिकों की समस्या भी सुनी जा रही है जिसको त्वरित निराकृत करते हुए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन का प्रयास किया जा रहा है।

*नेक इंसान के रूप में पुरस्कृत करते हुए 25000 की प्रोत्साहन राशि*
                 
जिले में एनफोर्समेंट की कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सड़क दुर्घटनाओं की प्रभाबी रोकथाम एवं नियंन्त्रण के लिए 90545 लोगों पर चालानी कार्यवाही की जानकारी दिए। उन्होंने वर्तमान में भारत शासन के द्वारा कैशलेस उपचार योजना के बारे में भी आम नागरिकों को संदेश प्रसारित किये जिसके तहत जिले के अधिकांश स्वास्थ्य संस्थाएं नामांकित हो चुके हैं जहां पर किसी भी सड़क दुर्घटना में आहत व्यक्ति को तत्काल पहुंचाकर डेढ़ लाख रुपए तक की निःशुल्क उपचार कराई जा सकती है। इसकी जानकारी दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में आहत व्यक्ति को स्वर्णिम समय पर अस्पताल पहुंचने वाले को गुड़ सेमेरिटन अर्थात नेक इंसान के रूप में पुरस्कृत करते हुए 25000/- की प्रोत्साहन राशि के बारे में भी शासन की योजनाओं से अवगत कराए। जिसमें विशेष प्रकरण में और भी राशि से सम्मानित की जा सकती है। साथ ही उन्होंने अज्ञात वाहनों से सड़क दुर्घटना के परिणाम स्वरूप जान गंवाने वाले वाहन चालकों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से क्षतिपूर्ति मिलने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *