Blog

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बिलासपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 172 लोगों की जांच

बिलासपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कोनी (सेंदरी) बिलासपुर में शनिवार को परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी का अनन्य दिवस पर्व हर्सोल्लास व भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस पर्व में समूह द्वारा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 172 लोगों की जांच कर मुफ्त दवाई व आवश्यक परामर्श दिया गया।

सर्वप्रथम परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी की तैल चित्र में माल्यार्पण और धूप-दीप, पूजन व आरती, हवन पश्चात सफलयोनी का पाठ किया गया। इसके बाद लघु गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने लोगों को अनन्य दिवस पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में श्रध्दालुओं को प्रसाद का बांटा गया। इसके बाद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।

सीएचएमओ डॉ. सुभ्रा गरेवाल के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 172 लोगों की जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। इसमें 35 मरीज बीपी शुगर एवं सिकलसेल के 4 बच्चे संदेहास्पद मिले। केलेस्ट्राल, केल्शियम व शुगर के 32 लोगों का ब्लड सेंपल लिया गया। आंख संबंधी 56 लोगों की जांच ​हुई, जिसमें 8 पूर्ण व 8 अर्ध मोतियाबिंद से संक्रमित मिले जिन्हें उचित सलाह व दवाई दी गई। साथ ही 40 लोगों को चश्मा भी दिया गया। इसके अलावा 1 दिव्यांग को वाकर एवं 3 वृद्धजन को स्टिक भी प्रदान किया गया। शिविर में 19 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया और 85 लोगों के आयुष्मान कार्ड का वेरिफिकेशन किया गया। साथ ही 2 नए वय वंदन कार्ड भी बनाए गए। सीएचएमओ डॉ. गरेवाल ने शिविर का निरीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों का उत्साह बढ़ाया और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई भी बांटी। उन्होंने समूह द्वारा आयोजित शिविर की सराहना करते हुए हरसंभव मदद करने की बात कही और आगे भी सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने कहा। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की बात कही ​और आवश्यक होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अमन मिश्रा, डॉ. पारूल मुखर्जी, निशा, पूजा खूटे, भगवान दास (एम.पी.डब्ल्यू), लव लास्कर, ओमप्रकाश मरकाम, अनिता राठौर, मीनाक्षी मरावी, मुकेश गुप्ता, संजय शुक्ला, अभिषेक कौशिक, अंजलि साहू, राजेन्द्र शर्मा, डॉ. अशोक दीक्षित, डॉ. शरद गरेवाल साथ ही केयर मेडिकोज कोनी के पैथोलेब से ज़ैदुल हसन, तीर्थराज तिवारी, अरूण पैगवार एवं दवा वितरण में जितेन्द्र गुप्ता, राकेश साहू, आजूराम मरकाम का विशेष सहयोग रहा।

शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने बताया कि 8 फरवरी को आश्रम प्रांगण में स्थित ग्राम देवता करूवा बाबा जी का वार्षिकोत्सव पूजन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। ग्राम देवता का पूजन ग्राम के उपस्थित वरिष्ठजनों द्वारा विधिवत किया जाएगा। मंत्री श्री मिश्रा ने सभी ग्रामवासियों से ग्राम देवता के पूजन में सम्मिलित होने के लिए निवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *