Blog

पेट्रोल पंप में कट्टा दिखा कर लूट करने वाले आरोपी पकड़ाए…मुख्य आरोपी मेला घूमने के दौरान हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर।पेट्रोल पंप में कट्टा दिखा कर लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी से आरोपियों की शिनाख्त होने पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई। मुख्य आरोपी मेला घूमने के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आया। आरोपियों ने दो और लूट को अंजाम दिया था।

दरअसल  रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली स्थित पेट्राेल पंप में देसी कट्टा दिखाकर लूटपाट करने वाले युवकों को रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार किया है। घटना की मुख्य आराेपी शनिवार की शाम मेले में घूम रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने मेले में घेराबंदी की। इसके बाद उसके दो साथी भी पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने तीनों के कब्जे से देसी कट्टा, कारतूस, चाकू और नकदी जब्त किया है। आरोपियो को न्यायालय में पेश किया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को जाली स्थित पेट्रोल पंप में लूटपाट की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने संदेहियों की पहचान कर ली। इसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना का मुख्य आरोपित वेद प्रकाश उर्फ निलेश वैषणव निवासी(23) निवासी कोरबी हरदीबाजार जिला कोरबा ग्राम नगपुरा में आयोजित मेले में घूम रहा है। इसकी सूचना पर एसीसीयू की टीम ने मेले में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। थाने लाकर कड़ाई करने पर आरोपित ने अपने साथियों कोरबा जिले के पाली निवासी अभिषेक प्रजापति(22) और कपिल पटेल(21) के साथ लूट की घटना को अंजाम देना बताया।

*दो और लूट को दिया अंजाम*

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रतनपुर के अलावा आरोपी युवकों ने पाली क्षेत्र में भी दो जगहों पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी युवकों के कब्जे से पुलिस ने देसी कट्टा, बाइक और चाकू के साथ ही नकद जब्त किया है। आरोपी युवकों को न्यायालय में पेश किया गया है।

*सीसीटीवी फुटेज से मिला था सुराग*

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने आसपास के 200 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया। इसके आधार पर संदेहियों की पहचान कर ली गई। संदेही युवकों की पहचान के बाद पुलिस की टीम उनकी तलाश में लगी थी। इधर एसीसीयू की टीम भी संदेहियों की तलाश कर रही थी। दोनों टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी युवकों को पकड़ लिया गया।

*पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का रहा योगदान*

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ए.सी.सी.यू. बिलासपुर, अनुज कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा बिलासपुर, श्रीमती नूपूर उपाध्याय, निरीक्षक निलेश पाण्डेय थाना प्रभारी रतनपुर, उप निरीक्षक हेमन्त आदित्य प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर सउनि पवन सिंह, प्र. आर राहुल सिंह, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक महादेव कुजुर, रवि यादव, प्रशांत सिंह, निखिल राॅव, प्रेम सुर्यवंशी, अविनाश कश्यप, तदबीर पोर्ते, विकास राम, प्रदीप श्रीवास, नवीन एक्का, राघवेन्द्र साहू, किर्ती पैकरा, पवन ठाकुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराहना कर नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

*गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता*

01. वेद प्रकाश वैष्णो पिता कृष्णा दास उम्र 23 वर्ष ग्राम कोरबी हरदीबाजार बड़ा बाजार के पास हाल मुकाम ग्राम पाली केरा झरिया पाली कोरबा

02. अभिषेक प्रजापति पिता स्व फगुलाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम पाली कुम्हार पारा थाना पाली जिला कोरबा

03. कपिल पटेल पिता दिलहरन पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन उदयनगर पाली थाना पाली जिला कोरबा मो

*आरोपियों से जप्त मशरूका*

02 मोटर सायकल कीमत करीब 1 लाख रू।
01 नग देशी कट्टा व कारतूस।
01 नग लोहे का धारदार चाकू।
नगदी रकम 2500 रू एवं 03 नग मोबाईल फोन।
00 पजीबद्ध प्रकरण

01. थाना रतनपुर जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस.।

02. थाना पाली जिला कोरबा अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस.।

03. थाना पाली जिला कोरबा अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 309(6) बी.एन.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *