Blog

रतनपुर पुलिस ने पशु तस्कर को रायपुर से किया गिरफ्तार…

17 मवेशी ट्रक में मिले थे मृत, आरोपी वाहन छोड़कर हो गया था फरार

बिलासपुर । रतनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान कुरैशी पिता सुभान कुरैशी 31 वर्ष निवासी व्ही. व्ही. विहार, मोआ, रायपुर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2025 को रतनपुर थाना में मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोरबा-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को रोका, जिसमें कुल 17 नग मवेशी पाए गए। इनमें 13 भैंसा, 2 भैंस तथा 2 भैंसा मृत अवस्था में थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई। इसके साथ ही आयशर वाहन क्रमांक सीजी 04 पीटी 8078, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया था। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने रायपुर जाकर दबिश दी और आरोपी इरफान कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *