Blog

करंट से मजदूर की मौत, ठेकेदार पर एफआईआर

बिलासपुर।तोरवा थाना क्षेत्र में करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गंभीर लापरवाही का केस दर्ज किया है। हेमूनगर शिव चौक स्थित निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर बलदेव सूर्यवंशी गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक 18 जनवरी 2025 को ठेकेदार विनय प्रमानिक ने मृतक से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के दीवार पलस्तर का काम कराया। काम के दौरान सिल्वर फन्टा हाईटेंशन तार से टकरा गया, जिससे तेज करंट फैला और मजदूर के कपड़ों में आग लग गई। हादसे में उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।घायल अवस्था में बलदेव सूर्यवंशी को बर्न एंड ट्रॉमा सेंटर, विनोबा नगर में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक इलाज चला। 23 जनवरी 2025 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग जांच, पंचनामा, गवाहों के बयान और विद्युत विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार की लापरवाही प्रमाणित हुई।तोरवा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह मामला निर्माण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *