ऑनलाइन हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, शिक्षा विभाग सख्त….

शिक्षकों पर सख्ती,27 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य…
डीईओ का अल्टीमेटम-पंजीयन करो या वेतन रोको….
बिलासपुर।ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही अब शिक्षकों को भारी पड़ने वाली है।जिले के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है, लेकिन निर्देशों के बावजूद कई शिक्षक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अब इस पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है।
दरअसल एक जनवरी से विद्या समीक्षा केन्द्र एप के जरिए ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना जरूरी है। इसके बावजूद लगातार लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ा आदेश जारी किया है।आदेश के मुताबिक 27 जनवरी तक ई-शिक्षा पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीयन अनिवार्य किया गया है।डीईओ ने साफ चेतावनी दी है कि तय समयसीमा तक पंजीयन और ऑनलाइन हाजिरी पूरी नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा और उनके खिलाफ कार्यालयीन कार्रवाई भी की जा सकती है।आदेश में यह भी कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद पोर्टल पर एंट्री की प्रगति बेहद धीमी है, जिससे शासन की छवि प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे पर हाल ही में हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में भी नाराजगी जाहिर की गई थी।अब प्रत्येक विद्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि उनके स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति और आईडी निर्माण समय पर पूरा हो।शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है।डिजिटल काम में अब कोई ढिलाई नहीं चलेगी, नियम तोड़ने पर कठोर कार्रवाई तय है।
वर्जन
ऑनलाइन पंजीयन नहीं हुआ और ऑनलाइन के हाजिरी नहीं लगी तो उनका पेमेंट नहीं बनेगा।इसके साथ ही कार्रवाई की जाएगी
विजय टांडे
डीईओ बिलासपुर