Blog

77वां गणतंत्र दिवस: ब्रेल लिपि कार्यालय व मूक-बधिर शालाओं में हर्षोल्लास

तिफरा स्थित संस्थानों में गूंजा राष्ट्रगान, बच्चों को बताया गया गणतंत्र दिवस का महत्व

बिलासपुर ।देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बिलासपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इसी कड़ी में तिफरा स्थित ब्रेल लिपि कार्यालय, मूक-बधिर शाला एवं आश्रय दत्त शाला में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा अध्ययनरत बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि 26 जनवरी का दिन हमारे संविधान के लागू होने का प्रतीक है और यह हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है।कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। अधिकारियों ने बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *