Blog

उसलापुर रेलवे स्टेशन की चमक में दब गई जनता की सुरक्षा, उस्लापुर रेलवे क्रॉसिंग बना हादसों का केंद्र

संकीर्ण सड़क से बढ़ा खतरा उस्लापुर रेलवे चौक के चौड़ीकरण की मांग तेज

बिलासपुर ।नगर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों से शहर की तस्वीर भले ही बदल रही हो, लेकिन कई जगह आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला उस्लापुर रेलवे क्रॉसिंग चौक का सामने आया है, जहां रेलवे निर्माण कार्य के दौरान सड़क को अत्यधिक संकीर्ण कर दिया गया है।

दरअसल स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग को मोड़ के पास ही छोटा कर दिया गया है, जिससे रोज़ाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल चलने वालों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन चुका है। स्थिति यह है कि हर घंटे ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। उस्लापुर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष किशोर कछवाहा ने रेलवे प्रशासन और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल से मांग की है कि चौक का शीघ्र चौड़ीकरण किया जाए तथा हाई मास्क लाइट लगाई जाए, ताकि रात्रि में भी यातायात सुरक्षित रह सके।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अभी सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में इस निर्माण को तोड़ना मुश्किल होगा और हादसों का सिलसिला जारी रहेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन जनता की सुरक्षा को कितनी गंभीरता से लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *