Blog

क्रिकेट संघ बिलासपुर विमेंस अंडर 15 और विमेंस अंडर 19 ट्रॉयल 31 जनवरी को आधारशीला विद्या मंदिर कोनी में और छत्तीसगढ़ ईस्ट जोन का ट्रॉयल 2 फरवरी को सेक्रसा रेलवे मैदान में……

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विमेंस ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए सभी जिला में ट्रॉयल का आयोजन किया जाना है और इस बार सत्र 2026-27 के लिए ट्रायल लिया जा रहा है।

जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 31 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे कोनी के रमतला रोड आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल में वूमेंस अंडर 15 और वूमेंस अंडर 19 का ट्रायल का आयोजन किया जाना है ।

विमेंस अंडर 15 का कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के मध्य जन्म के खिलाड़ी ट्रायल दे पाएंगे इसके अलावा वूमेंस अंडर 19 का कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2007 रखा गया है इसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही इस ट्रायल में सम्मिलित हो सकेंगे
ट्रायल व्हाइट बॉल से होगा

ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ी अपने अंतिम 6 साल के मार्कशीट पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है एवं सभी दस्तावेज का फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। और सभी खिलाड़ी कलर लोअर टी-शर्ट में उपस्थित होंगे और स्वयं के कीट बैग लाना है। और अधिक जानकारी के लिए महेश दत्त मिश्रा से संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर 7415798292 में कर सकते हैं।

ट्रायल के दौरान फिटनेस, क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल बल्लेबाजी और गेंदबाजी के प्रदर्शन को परखने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जोन के लिए किया जाएगा ।

जिला ट्रायल के पश्चात खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए छत्तीसगढ़ ईस्ट जोन के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा ईस्ट जोन का ट्रॉयल 2 फरवरी 2026 को रेलवे के सेक्रसा मैदान में सुबह 8 बजे ट्रायल लिया जायेगा।

जिसके पश्चात ही छत्तीसगढ़ स्टेट के कैंप के लिए चयनित किया जाएगा। ईस्ट जोन का ट्रॉयल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सभी सलेक्टर के समक्ष ट्रॉयल लिया जाएगा।

ईस्ट जोन ट्रायल में बिलासपुर जिला के अलावा जांजगीर चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिला भी विमेंस अंडर 15 एवं विमेंस अंडर-19 शामिल है जो की 2 फरवरी को रेलवे ग्राउंड में सुबह 8 बजे ट्रायल लिया जायेगा।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *