Blog

बिजली विभाग की जांच टीम पहुंची भिलौनी स्मार्ट मीटर पर अवैध वसूली का था मामला …

बिलासपुर।पचपेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम भिलौनी में लगा रहे स्मार्ट मीटर पर अवैध वसूली का मामला सामने आया था जिस पर बिजली विभाग की टीम जांच करने पहुंचा था, जांच के दौरान पता चला की जिस जिन लोगों से पैसा लिया गया था वो लोगों ने मीटर लगाने के अलावा अपने घर में कोई नया तार लगवाया था, कोई अपने बिजली कनेक्शन को सुधार कार्य करवाया था जिसके अनुरूप घर वाले द्वारा अपने स्वेच्छा अनुसार मेहनत का भुगतान राशि दिया गया था, जिसको बिजली विभाग के जांच टीम द्वारा अपने मौजूदगी में घर वाले का पैसा वापिस किया साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा की जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है वह पूरी तरह निशुल्क लगानी है इसमें किसी भी प्रकार मीटर कर्मी को एक भी पैसा नहीं देना है। तथा जो मीटर कर्मी द्वारा पैसा लिया गया था उसे वापिस कर उन ठेकाकर्मी को काम से निकाल दिया गया, साथ ही जांच टीम ने उपभोक्ताओं को निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर स्थापना के अलावा किसी भी प्रकार के बिजली संबंधित कार्य करने के लिए मीटर स्थापना संबंधित कर्मचारी बाध्य नहीं है । अतिरिक्त बिजली संबंधित कार्य के लिए उपभोक्ता अपने निजी इलेक्ट्रीशियन से कर लें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *